Expert

ये हैं शरीर की गंदगी बाहर निकालने या बॉडी डिटॉक्स करने के 8 बेस्ट तरीके

Ways To Detoxify Body In Hindi: हार्मोनल संतुलन और पेट को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालना बहुत जरूरी है, जानें बॉडी डिटॉक्स करने के 8 तरीके।  
  • SHARE
  • FOLLOW
ये हैं शरीर की गंदगी बाहर निकालने या बॉडी डिटॉक्स करने के 8 बेस्ट तरीके


अगर शरीर में हार्मोन्स संतुलित नहीं रहते हैं तो इससे कई रोगों का जोखिम बढ़ जाता है। खासकर महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन के कारण अनियमित पीरियड्स, पीएमएस, पीसीओडी, पीसीओएस और थायराइड आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शरीर में हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने के लिए पेट को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। क्या आप जानते हैं हार्मोन्स के संतुलन और पेट को स्वस्थ रखने के लिए शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना बहुत जरूरी है? संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स कई गंभीर रोगों जन्म दे सकते हैं। बॉडी डिटॉक्स  हार्मोन्स को संतुलित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अब सवाल यह उठता है कि आप शरीर को डिटॉक्सिफाई कैसे कर सकते हैं? इस लेख में हम डायटीशियन मनप्रीत से जानेंगे शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के 8 तरीके (Ways To Detoxify Body In Hindi)।

शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के 8 तरीके (Ways To Detoxify Body In Hindi)

1.  पसीना बहाएं

जब आपके शरीर से पसीना निकलता है तो यह त्वचा के रोमछिद्रों के जरिए शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है। शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का यह सबसे आसान तरीका है। कोशिश करें कि आप रोजाना 30-45 मिनट टहलें, दौड़ें या कोई भी शारीरिक गतिविधि करें जिससे आपके शरीर से पसीना निकले।

detox Tips

2. तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें

कोशिश करें कि आप प्रतिदिन कम से कम 3 लीटर पानी पियें। साथ ही तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। क्योंकि मूत्राशय के जरिए भी आपके शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। आप जितना अधिक तरल पदार्थों का सेवन करेंगे उतना टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे। लेकिन आपको अस्वस्थ ड्रिंक्स जैसे कोला, सोडा, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. पेट को स्वस्थ रखें

ऐसे पदार्थों का अधिक सेवन करें जो आपके पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट को स्वस्थ रखते हैं। साथ ही आपको पेट में गैस, कब्ज और अपच की समस्या से बचाते हैं। अनपचा भोजन शरीर में टॉक्सिन्स को बढ़ावा देता है। आप छाछ, दही, फर्मेंटेड फूड्स जैसे प्रोबायोटिक्स को डाइट में शामिल करें।

4. ब्रीदिंग एक्सरसाइज

सांस संबंधी व्यायाम करने से शरीर में अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में मदद मिलती है। साथ ही यह आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। ये एक्सरसाइज शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती हैं और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती हैं।

इसे भी पढें: रक्तदान से पहले आपकी ये 5 गलतियां पहुंचा सकती हैं सेहत को नुकसान

5. प्रोटीन का सेवन करें

आपको अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन रिच फूड्स को शामिल करना चाहिए। प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिलती है, जो आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए जरूरी है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hormone Balance and Gut health Dietitian (@dietitian_manpreet)

6. फल और सब्जियां खाएं

फल और सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। यह आपके पाचन और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से  गट माइक्रोफ्लोरा  बढ़ते हैं, जिससे आंतों की अच्छी सफाई होती है और पेट की समस्याएं दूर रहती हैं।

7. अच्छी और पर्याप्त नींद लें

अच्छी और पर्याप्त नींद लेना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसलिए कोशिश करें कि 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें। यह आपके माइंड को डिटॉक्स करने के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपका मन शांत और टॉक्सिन फ्री नहीं रहेगा, तो शरीर को डिटॉक्स करने का कोई फायदा नहीं।

इसे भी पढें: क्या खड़े होकर पानी पीने से वाकई घुटने खराब होते हैं? जानें इस दावे की सच्चाई

8. डिटॉक्स स्मूदी पिएं

स्मूदी में फल, सब्जियां दूध, दही, नट्स और बीज के साथ ही कई सामग्रियों का उपयोग किया जाता है। यह कॉम्बिनेशन आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार पेट के लिए फायदेमंद सामग्रियों की स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।

उपरोक्त तरीकों से आपको शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में काफी मदद मिल सकती है। आप इन्हें जरूर अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

सुबह की ओस होती है सेहत और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद, मिल सकते हैं ये 4 फायदे

Disclaimer