World Liver Day 2024: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास और थीम

World Liver Day: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। इस अंग का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। जानें, विश्व लिवर दिवस का महत्व और थीम
  • SHARE
  • FOLLOW
World Liver Day 2024: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास और थीम

World Liver Day in Hindi: लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह रक्त को फिल्टर करने के साथ ही, कई अन्य कार्य भी करता है। आपको बता दें कि लिवर, पित्त का उत्पादन करता है। पित्त तरल पदार्थ है, जो फैट को पचाने और अपशिष्ट को बाहर निकालने में मदद करता है। लिवर शरीर में कई जरूरी रसायन भी बनाता है। यह प्रोटीन और हार्मोन बनाता है, जो शरीर के अन्य भागों की जरूरतों को पूरा करते हैं। अगर लिवर स्वस्थ रहता है, तो व्यक्ति काफी अच्छा महसूस करता है। वहीं, लिवर से जुड़ी कोई बीमारी होने पर व्यक्ति की संपूर्ण दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। इतना ही नहीं, लिवर फेलियर या लिवर की बीमारियां जैसे- हेपेटाइटिस या लिवर सिरोसिस में रोगी की जान तक जा सकती है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। लिवर जैसे अहम अंग के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस (World Liver Day) मनाया जाता है। आइए, इस मौके पर जानते हैं विश्व लिवर दिवस का इतिहास, महत्व और थीम-

विश्व लिवर दिवस का इतिहास- World Liver Day History in Hindi

विश्व लिवर दिवस 19 अप्रैल को मनाया जाता है। अगर इसके इतिहास की बात करें, तो यूरोपियन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ द लिवर (EASL) ने 2010 में विश्व लिवर दिवस की शुरुआत की। तब से हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि लिवर की बीमारियों के कारण हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे में लिवर के महत्व को समझना बहुत जरूरी होता है। 

इसे भी पढ़ें- World Liver Day: क्या शराब छोड़ने के बाद लिवर खुद से रिकवर हो जाता है? जानें डॉक्टर से

world liver day

विश्व लिवर दिवस का महत्व- World Liver Day Importance in Hindi

लिवर के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य विश्व लिवर दिवस की स्थापना हुई थी। दरअसल, लिवर एक ऐसा अंग है, जो शरीर के लिए कई महत्वपूर्ण काम करता है। ऐसे में इस अंग का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। इस दिवस का महत्व, लिवर की बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हर व्यक्ति को अच्छी डाइट लेनी चाहिए। साथ ही, अपनी जीवनशैली और फिजिकल एक्टिविटी पर भी ध्यान देना चाहिए। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और हेल्दी खाना खाने से आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- World Liver Day: फैटी लिवर में ग्रेड का क्या मतलब होता है? जानें कौन सा ग्रेड है खतरनाक

विश्व लिवर दिवस 2024 की थीम- World Liver Day Theme in Hindi

हर साल एक अनोखी थीम पर विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। अगर साल 2024 की बात करें, तो इस वर्ष विश्व लिवर दिवस की थीम, 'अपने लिवर को स्वस्थ और बीमारी मुक्त रखें' (Keep Your Liver Healthy and Disease Free) रखी गई है। इस साल स्वास्थ्य संगठनों ने लिवर से संबंधित बीमारियों को रोकने के लिए नियमित जांच की जरूरत पर जोर दिया है। सभी लोगों को अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहिए। लिवर स्वस्थ रहेगा और बीमारियों का जन्म नहीं होगा और बीमारी मुक्त रहेंगे। इससे आपको एक अच्छा और बीमारी मुक्त जीवन जीने में मदद मिलेगी।

Read Next

क्या हीमोफीलिया के कारण हार्ट डिजीज का खतरा रहता है? डॉक्टर से जानें बचाव

Disclaimer