Expert

दूध पीने के बाद क्या नहीं खाना-पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

What Should Not Eat Or Drink After Drinking Milk: दूध पीने के बाद किन चीजों को खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दूध पीने के बाद क्या नहीं खाना-पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


What Should Not Eat Or Drink After Drinking Milk: दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी। दूध पीने से शरीर की हड्डियां मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। दूध पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और शरीर को ताकत भी मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध पीने के बाद कई चीजों को खाने और पीने से बचना चाहिए। इन चीजों को दूध पीने के बाद खाने से शरीर को नुकसान होने के साथ पेट भी गड़बड़ हो सकता है। बहुत से लोग दूध पीने के बाद नमक या दही खा लेते हैं। ऐसा करने से अपच, गैस और कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में दूध पीने के बाद क्या खाना चाहिए और क्या पीना चाहिए। इस बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

नॉनवेज 

दूध पीने के बाद नॉनवेज खाने से बचना चाहिए। नॉनवेज की तासीर गर्म होती है और दूध की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में दूध पीने के बाद नॉनवेज खाने से बचना चाहिए। इनको साथ लेने से पेट खराब होने के साथ त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे खुजली और रैश की परेशानी भी हो सकती हैं।

खट्टे फल

दूध पीने के बाद हरगिज भी खट्टे फलों का सेवन न करें।  ऐसा करने से शरीर को नुकसान होने के साथ पाचन-तंत्र खराब होने के साथ पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज की परेशानी हो सकती हैं। वहीं दूध पीने के बाद खट्टे फलों के सेवन से दूध का कैल्शियम शरीर को नहीं मिल पाता है। खट्टे फल उसके पोषक तत्वों को चूस लेते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होता है।

watermelon

तरबूज 

बहुत से लोग तरबूत खाने के बाद पानी पीने से मना करते हैं क्योंकि तरबूत में काफी मात्रा में पानी होता है। वहीं दूध पीने के बाद भी तरबूज खाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में विषाक्त पदार्थ पैदा हो सकते हैं और शरीर को कई तरह के नुकसान जैसे डायरिया, उल्टी और अपच की समस्या हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या दूध पीने के बाद कोल्ड ड्रिंक पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

नींबू पानी

दूध पीने के बाद नींबू पानी पीने से भी बचना चाहिए। नींबू पानी पीने से पेट में गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं। दूध पीने के बाद नींबू पानी पीने से मितली और उल्टी की परेशानियां भी बढ़ती हैं। नींबू पानी में विटामिन सी पाया जाता है। ऐसे में दूध पीने के बाद इसे पीने से बचना चाहिए।

नमक

दूध पीने के बाद नमक से बने खाद्य पदार्थ लेने सेस बचना चाहिए। नमक के बाद दूध पीने से शरीर में एलर्जी होने के साथ पाचन-तंत्र भी खराब हो सकता हैं। वहीं दूध के बाद नमक के सेवन से शरीर में दाद, खुजली और रैशेज की परेशानी भी हो सकती हैं।

दही

दूध पीने के बाद दही खाने से भी बचना चाहिए। दही ठंडी होने के साथ इसको दूध के बाद लेने से दूध के पोषक तत्व शरीर में अवशोषित नहीं हो पाते। इस कारण शरीर को इसका पूरा फायदा नहीं मिलता है। वहीं दही और दूध दोनों ही डेयरी प्रोडक्ट्स हैं। ऐसे में इसको साथ लेने से बचना चाहिए।

दूध पीने के बाद इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इन चीजों को साथ में लेने से भी शरीर को कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

हड्डियां मजबूत बनाने के लिए काजू कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे दूर होगा हड्डियों और जोड़ों का दर्द

Disclaimer