Doctor Verified

हड्डियां मजबूत बनाने के लिए काजू कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे दूर होगा हड्डियों और जोड़ों का दर्द

काजू में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। काजू हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। जानें, इसके सेवन के 4 तरीके-
  • SHARE
  • FOLLOW
हड्डियां मजबूत बनाने के लिए काजू कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे दूर होगा हड्डियों और जोड़ों का दर्द

How to Eat Kaju for Strong Bones in Hindi: काजू एक ड्राई फ्रूट है, जिसका सेवन अधिकतर लोग करते हैं। काजू सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। दरअसल, काजू में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी होते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना काजू का सेवन करेंगे, तो हमेशा स्वस्थ रहेंगे। आपको बता दें कि 100 ग्राम काजू में 18 ग्राम प्रोटीन, 3.3 ग्राम फाइबर, 30 ग्राम कार्ब्स और 660 ग्राम पोटैशियम पाए जाते हैं। इसके अलावा, काजू में कैल्शियम, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम भी होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यानी अगर आपको जोड़ों या हड्डियों में दर्द रहता है, तो नियमित रूप से काजू का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। काजू खाने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनते हैं। साथ ही, हड्डियों का विकास होता है और दर्द से भी राहत मिलती है। इसलिए आपको काजू का सेवन जरूर करना चाहिए। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं हड्डियां मजबूत बनाने के लिए काजू का सेवन कैसे करें (How to Eat Kaju for Strong Bones in Hindi)-

हड्डियां मजबूत बनाने के लिए काजू कैसे खाएं?- How to Eat Cashew to Strengthen Bones in Hindi

cashew milk

1. दूध में भिगोकर खाएं काजू

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप दूध में भिगोकर काजू का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध में 5-6 काजू भिगोकर रख दें। इन्हें रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर सुबह खाली पेट काजू और दूध का सेवन करें। आप चाहें तो काजू को दूध में उबालकर भी खा सकते हैं। अगर आप दूध में भीगे हुए काजू का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर को कैल्शियम भी मिलेगा। वहीं, काजू में भी विटामिन के, बी6 और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। दूध में भीगे काजू खाने से हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी। साथ ही, मांसपेशियों का भी विकास होगा।

इसे भी पढ़ें- इन 4 तरीकों से खाएंगे काजू, तो धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा वजन

2. पानी में भिगोकर खाएं काजू

अगर आपको दूध में भीगे हुए काजू पसंद नहीं है, तो आप पानी में भिगोकर भी काजू का सेवन कर सकते हैं। पानी में भीगे काजू खाने से भी आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी। काजू में मौजूद विटामिन डी और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 6-7 काजू भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इन काजू का सेवन करें। काजू को भिगोकर खाने से, शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है।

3. स्मूदी के साथ मिलाकर खाएं काजू

आप स्मूदी में भी काजू डालकर पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें केला और 5-6 काजू डालें। अब इसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। रोज सुबह स्मूदी के साथ काजू खाने से आपको बेहद लाभ मिलेगा। दूध और केला भी आपकी हड्डियों को मजबूत बनाएंगे। साथ ही, जोड़ों के दर्द को भी कम करने में मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाएं भीगे हुए अखरोट और काजू, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

cashew benefits

4. अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ खाएं काजू

आप अन्य ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, किशमिश और अखरोट के साथ मिलाकर भी काजू का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप पानी में 2-3 बादाम, 4-5 किशमिश, 1 अखरोट की गिरी और 3-4 काजू को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इन सभी का सेवन एक साथ करें। इससे आपको सभी ड्राई फ्रूट्स के फायदे एक साथ मिल जाएंगे। बादाम, किशमिश, अखरोट और काजू एक साथ खाने से हड्डियां मजबूत बनेंगे।

Read Next

रक्षाबंधन पर मिठाइयां और पकवान खाने के बाद इस तरह करें बॉडी डिटॉक्स, निकल जाएंगे सारे टॉक्सिंस

Disclaimer