रातभर दूध में भिगोकर रखें काजू, सुबह खाली पेट खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे

Cashew Soaked in Milk: आप काजू को दूध में भिगोकर खा सकते हैं। इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी, साथ ही कब्ज आदि से भी छुटकारा मिलेगा।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Feb 08, 2023 14:30 IST
रातभर दूध में भिगोकर रखें काजू, सुबह खाली पेट खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Cashew Soaked in Milk Overnight:काजू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। काजू में फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा काजू में आयरन, फॉस्फोरस, जिंक, कॉपर, विटामिन के, विटामिन बी6 और थायमिन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इन सभी पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में काजू जरूर शामिल करने चाहिए। आप काजू को सीधे तौर पर खा सकते हैं। इसके अलावा कई लोग काजू को हलवा, खीरे में डालकर भी खाते हैं। काजू को पानी में भिगोकर भी खाया जा सकता है। आप चाहें तो काजू को दूध में भिगोकर भी खाया जा सकता है। दूध में काजू भिगोकर खाने से आपकी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। दूध में भीगे काजू खाने से हड्डियों और मांसपेशियों का विकास हो सकता है। साथ ही दूध में भीगे काजू खाने से कब्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी आप दूध में भीगे काजू का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं दूध में भीगे काजू खाने के फायदों (Dudh me Bheege Kaju Khane ke Fayde) के बारे में-

रातभर दूध में भीगे काजू खाने के फायदे- Cashew Soaked in Milk Overnight Benefits in Hindi

cashew soaked in milk for strong bones

1. हड्डियां मजबूत बनेंगी

अगर आप रातभर दूध में भीगे काजू का सेवन करेंगे, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी। आपको बता दें कि दूध में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा काजू में विटामिन के, मैग्नीशियम, विटामिन बी6 और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी विटामिन्स और मिनरल्स हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, साथ ही जोड़ों के दर्द से भी राहत दिला सकते हैं। बढ़ती उम्र के लोगों को जोड़ों, हड्डियों के दर्द से बचने के लिए दूध में भीगे काजू का सेवन जरूर करना चाहिए।

2. वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी

अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो फुल फैट दूध में भीगे काजू का सेवन कर सकते हैं। काजू और दूध में कैलोरी और हेल्दी फैट होता है, जिससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अगर आप रोजाना दूध में भीगे काजू का सेवन करेंगे, तो इससे आपको वजन बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें- दूध में उबालकर खाएं काजू, किशमिश और बादाम, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

3. कब्ज से छुटकारा मिलेगा

कब्ज आजकल की एक बेहद आम समस्या बन गई है। अगर आपको भी कब्ज की दिक्कत है, तो आप दूध में भिगोकर काजू का सेवन कर सकते हैं। काजू में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की दिक्कत को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप रात को दूध में काजू भिगोकर रखेंगे, फिर सुबह उठकर इनका सेवन करेंगे, तो इससे आपका पेट आसानी से साफ हो सकता है। 

4. इम्यूनिटी बूस्ट करेगा

रोजाना दूध में भीगे काजू खाने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। आपको बता दें कि काजू और दूध विटामिन्स, मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ऐसे में अगर आप इन दोनों का सेवन एक साथ करेंगे, तो इससे आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। दूध में भीगे काजू खाने से आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे और हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

5. फ्री रेडिकल्स से बचाए

काजू में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना काजू को दूध में भिगोकर खाएंगे, तो इससे आपका शरीर फ्री रेडिकल्स को नष्ट कर देगा। साथ ही शरीर फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचेगा। अपने शरीर, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए आपको काजू का सेवन जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- दूध में उबालकर खाएं मखाना, बादाम और किशमिश, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

cashew with milk benefits

दूध में भिगोकर काजू कैसे खाएं?- How to Eat Cashew with Milk in Hindi'

आप दूध में भिगोकर काजू का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें 3-5 काजू भिगोएं और रातभर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब सुबह दूध में काजू को अच्छी तरह से उबाल लें और फिर काजू खा लें। साथ ही दूध भी पी लें। रोजाना दूध में भीगे काजू खाने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। लेकिन काजू की तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए आपको अधिक मात्रा में काजू का सेवन करने से बचना चाहिए।

Disclaimer