Doctor Verified

रातभर दूध में भिगोकर रखें मुनक्का, सुबह खाली पेट खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Munakka with Milk Benefits: मुनक्का सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप दूध के साथ इनका सेवन कर सकते हैं। रातभर दूध में भिगोए हुए मुनक्का खाने से लाभ मिलता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रातभर दूध में भिगोकर रखें मुनक्का, सुबह खाली पेट खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे


Munakka with Milk Benefits: मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। कई लोग हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में मुनक्का शामिल करते हैं। वैसे तो मुनक्के को सीधे तौर पर खाया जा सकता है। लेकिन इसे भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आप मुनक्के को दूध में भी भिगोकर खा सकते हैं। दूध में भिगोए हुए मुनक्का खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पेट दूध में भिगोए मुनक्का खाएंगे, तो इससे सेहत को अधिक लाभ मिल सकते हैं। दूध और मुनक्का खाने से शरीर को ताकत मिलती है और वेट गेन में भी मदद मिलती है। आप रोज खाली पेट दूध में भिगोए मुनक्का खाएंगे, तो इससे हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं दूध में भिगोए मुनक्का खाने के फायदे (Dudh me Bhigoye Munakka Khane ke Fayde)-

खाली पेट दूध में भिगोए मुनक्का खाने के फायदे-  Munakka Soaked in Milk Overnight Benefits in Hindi

1. वेट गेन में मददगार

दूध में भिगोए हुए मुनक्का खाने से वेट गेन में मदद मिल सकती है। अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो रोज सुबह खाली पेट दूध में भिगोए मुनक्का खाना फायदेमंद हो सकता है। मुनक्के में हेल्दी फैट्स और कैलोरी पाए जाते हैं, जिससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। दूध और मुनक्का खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। इसलिए अगर आप ओवरवेट है, तो इन दोनों को एक साथ मिलाकर अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए। 

2. एनर्जी लेवल बढ़ाए

घर, ऑफिस और कई सारी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए दिनभर एनर्जी लेवल सही रखना जरूरी होता है। रोज सुबह दूध और मुनक्के का सेवन करने से आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। दूध और मुनक्का, शारीरिक और मानसिक थकान को भी दूर करने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- खाली पेट मुनक्का खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

munakka for stomach

3. पाचन के लिए फायदेमंद

खराब खान-पान और लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर पाचन-तंत्र पर ही पड़ता है। कमजोर पाचन-तंत्र आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। अगर आपको भी पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो आप रोज खाली पेट दूध में भिगोए मुनक्के खा सकते हैं। दरअसल, मुनक्का फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर, पाचन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। 

4. हड्डियां मजबूत बनाए

मुनक्का और दूध में कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आपको जोड़ों या हड्डियों में दर्द रहता है, तो आप नियमित तौर पर दूध में भिगोए हुए मुनक्का खा सकते हैं। मुनक्का में बोरॉन नामक तत्व होता है, जो कैल्शियम के अवशोषण में सहायता करता है। रोज सुबह खाली पेट इस मिश्रण को खाने से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से बचाव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- भीगे मुनक्के खाने से सेहत को मिलते हैं 6 जबरदस्त फायदे

munakka for heart health

5. हार्ट हेल्थ को बेहतर रखे

हृदय हमारे शरीर का अहम अंग होता है। इसलिए हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। मुनक्का, हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो हृदय को मजबूत बनाते हैं। आप रोज दूध में भिगोए हुए मुनक्का खा सकते हैं। 

Read Next

मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं अदरक और गुड़ के बॉल, जानें फायदे और रेसिपी

Disclaimer