इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं: इन 8 टिप्स को फॉलो करके आसानी से बढ़ाई जा सकती है इम्यूनिटी, जानें इनके बारे में

immunity boosting tips: मजबूत इम्यूनिटी शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है। आप हेल्दी डाइट और कुछ टिप्स को फॉलो करके अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। जानें कैसे?
  • SHARE
  • FOLLOW
इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं: इन 8 टिप्स को फॉलो करके आसानी से बढ़ाई जा सकती है इम्यूनिटी, जानें इनके बारे में

how to increase immunity immediately: जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, वे अक्सर ही बीमार रहते हैं। ऐसे लोग जल्दी ही हर तरह के बैक्टीरिया, संक्रमण और वायरस की चपेट में आ जाते हैं। बीमार होने से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) रोगों से लड़ने में हमारी मदद करती है। सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और यहां तक की कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भी इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए आप हेल्दी डाइट (healthy diet tips) के साथ ही अन्य कई उपाय भी आजमा सकते है। जाने इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं? (immunity boosting tips during covid 19)-

इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं?- how to increase my immunity level

1. विटामिन से भरपूर डाइट लें

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन डाइट बहुत जरूरी है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में विटामिंस को जरूरी शामिल करें। खासकर विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही जिंक, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट भी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी है। 

2. ताजी हवा में सांस लें

ताजी हवा हमें फ्रेश, तरोताजा करने के साथ ही हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद करती है। अकसर होम आइसोलेशन के दौरान भी कोरोना रोगियों को ताजी हवा में सांस लेने की सलाह दी जाती है, इसका कारण यही है कि इससे फेफड़े मजबूत बनते हैं। साथ ही रोगों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। लंबी सांस लेना सेहत के लिए लाभकारी होता है

3. समय पर सोएं और उठें

समय पर सोना और समय पर उठना भी हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इसलिए खुद को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है आप एक निश्चित समय पर सोएं और उठें। साथ ही पूरी नींद लें। 7-8 घंटे की पूरी नींद लें। इससे भी आपकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनेगी।

इसे भी पढ़ें - सर्दी में कौन सा जूस पीना चाहिए? जानें 6 तरह के जूस जो बढ़ाएंगे इम्यूनिटी और रखेंगे आपको हेल्दी

4. रोजाना व्यायाम और योगाभ्यास करें

व्यायाम और योगाभ्यास करना स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी टिप्स है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (strong immunity) को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी जीवनशैली मे एक्सरसाइज और योग को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आप तनाव मुक्त भी रहेंगे, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी और मांसपेशिया भी मजबूत बनेंगी। इसलिए रोजाना व्यायाम जरूर करें। 

5. खुद को हाइड्रेटेड रखें

स्वस्थ या हेल्दी रहने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी आप खुद को हाइड्रेट जरूर रखें। इसके लिए लिक्विड डाइट लें। अपनी डाइट में नारियल पानी, फ्रूट्स जूस, वेजिटेबल जूस और सूप को शामि करें। साथ ही दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आप हमेशा हाइड्रेटेड रहेंगे

6. तनाव न लें

भले ही सबके तनाव के कारण अलग-अलग है, लेकिन आजकल हर कोई तनाव में हैं। तनाव हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा प्रभाव डालता है। इतना ही नहीं जो लोग अधिक तनाव लेते हैं, वे वायरस या किसी भी बीमारी की चपेट में जल्दी आते हैं। दरअसल, तनाव लेने पर स्ट्रेस हॉर्मोन कोर्टिसोल रिलीज होता है, इससे सफेद रक्त कोशिकाएं कम हो जाती हैं। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर (weak immunity) पड़ जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए तनाव मुक्त रहना बहुत जरूरी है। स्ट्रेस, टेंशन फ्री रहें, हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

7. एल्कोहल-धूम्रपान से परहेज करें

एल्कोहल और धूम्रपान हमारे शरीर को कई तरह से प्रभावित करता है। इनके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आपको नशीले पदार्थों से परहेज करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें - कोरोना काल में इन 5 खट्टे फलों को जरूर करें अपने डाइट शामिल, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही होंगे कई अन्य फायदे भी

8. सफाई भी है जरूरी

स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में साफ-सफाई की भी अहम भूमिका होती है। इसके लिए खाने से पहले हाथ धोएं। घर और उसके आसपास सफाई रखें। इससे वहां मौजूद बैक्टीरिया या वायरस आपको प्रभावित नहीं कर पाएंगे।

आप भी अपनी इम्यूनिटी या रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए ऊपर बताए गए उपायों को आजमा सकते हैं। इससे आप हमेशा स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहेंगे।

Read Next

Healthcare Heroes Awards 2022 : जानें देश की पहली ट्रांसजेंडर फ्रंटलाइन वर्कर प्रिंसेस की कहानी

Disclaimer