शरीर के लिए 'सबसे पावरफुल दवा' है सुबह 5 मिनट गहरी सांस लेना, ल्यूक कौटिन्हो से जानें इसके फायदे

अगर आप भी अपने आपको हमेशा स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो रोज सुबह उठकर 5 मिनट की गहरी सांस जरूर लें। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर के लिए 'सबसे पावरफुल दवा' है सुबह 5 मिनट गहरी सांस लेना, ल्यूक कौटिन्हो से जानें इसके फायदे


आपने अपनी पूरी रूटीन लाइफ सेट करके रखी है, इसमें आपने कब उठना है से लेकर कब सोना है तक की सारी चीजें फिक्स होती है। लेकिन क्या आपकी इस दिनचर्या में गहरी सांस (डीप ब्रीदिंग) लेना शामिल है? अगर नहीं है, तो इसे आज से ही अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। इसके लिए आप सुबह का समय चुनें। सुबह का समय शुद्ध ऑक्सीजन लेने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। हाल ही में न्यूट्रीशनिस्ट ल्यूक कॉटिन्हो (luke coutinho) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर डीप ब्रीदिंग को लेकर कई जानकारियां दी हैं। आइए, इस लेख में जानते हैं कि ल्यूक कॉटिन्हो अपने पोस्ट में क्या बताते हैं।

कैसे लें गहरी सांस

इसके लिए आप जमीन पर एक मैट (दरी, चटाई या चादर) बिछा लें। उस पर आराम से बैठ जाएं। नाक से धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। गहरी सांस लेने के लिए आप प्राणायाम कर सकते हैं। प्राणायाम में आप भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम कर सकते हैं। आप चाहें तो ओम का उच्चारण भी कर सकते हैं। इससे भी आपको कई फायदे देखने को मिलेंगे।

benefits of deep breathe

गहरी सांस लेने के फायदे (benefits of deep breathing)

रोज सुबह समय निकालकर गहरी सांस लेने से आप मेंटली (मानसिक) और फिजिकली (शारीरिक) दोनों तरह से फिट रह सकते हैं। यह आपके दिल और दिमाग को रिलैक्स करता है। इससे स्ट्रेस लेवल कम होता है, अनिद्रा की समस्या ठीक होती है। इसे भी आप अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।

इसे भी पढ़ें: गहरी सांस लेने से ठीक हो सकता है आपका बॉडी पोश्‍चर, हेल्‍थ के लिए भी है फायदेमंद

होगी ऑक्सीजन की पूर्ति

ल्यूक कॉटिन्हो (luke coutinho) अपने पोस्ट किए गए वीडियो में बताते हैं कि हम बिना खाना खाए, बिना पानी पीए रह सकते हैं। लेकिन बिना ऑक्सीजन के 3-4 मिनट से ज्यादा हम नहीं जी सकते हैं। ऑक्सीजन जीने के लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए आप रोज सुबह कम से कम 5 मिनट की गहरी सांस जरूर लें। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की पूर्ति हो जाती है। रोजाना गहरी सांस लेने से आपकी स्किन (skin), हेयर (hair), आईज (eyes), हार्ट (heart), लंग्स (lungs), ब्रेन (brain) और लीवर (liver) हमेशा स्वस्थ रहता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Luke Coutinho - Lifestyle (@luke_coutinho)

पावरफुल मेडिसिन की तरह करता है काम (powerful medicine)

रोज सुबह 5 मिनट की गहरी सांस आपके लिए एक पावरफुल दवा की तरह काम करती है। गहरी सांस लेने को अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं। इसमें गहरी सांस ली और छोड़ी जाती है, जिससे शरीर से सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। बॉडी रिलैक्स और स्ट्रेस फ्री फील करती है। इसलिए डीप ब्रीदिंग को पावरफुल मेडिसिन भी कहा जाता है।

बढ़ेगा ब्लड सर्कुलेशन (increase blood circulation)

गहरी सांस लेने के कई हेल्थ बेनिफिट होते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाने मे मदद करता है। जब गहरी सांस ली जाती है, तो शरीर में, नसों में ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है। ब्लड सर्कुलेशन सही होने पर बीमार होने का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए हमेशा गहरी सांस लें और बीमारियों को अपने पास न आने दें।

deep breathing improves blood circulation

बॉडी डिटॉक्स (body detox)

डीप ब्रीदिंग बॉडी को काफी अच्छे से डिटॉक्स करने में हेल्प करता है। इसे डिटॉक्सिफिकेशन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। डीप ब्रीदिंग यानी गहरी सांस लेने से और छोड़ने से शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति होती है और कार्बनडाइऑक्साइड बाहर निकल जाता है। जिससे शरीर से मौजूद सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। बॉडी पूरी तरह से डिटॉक्स हो जाती है।

गैस और एसिडिटी की समस्या से निजात (relief in gas and acidity)

प्राणायाम एसिडिटी की समस्या को पूरी तरह से खत्म करने में मदद करता है। प्राणायाम करते समय लंबी सांस ली जाती है, जिससे शुद्ध ऑक्सीजन बॉडी में पहुंचता है और शरीर में मौजूद हवा बाहर निकल जाती है। इसलिए इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं।

तन-मन को मिलेगा आराम

अगर आपको बहुत गुस्सा आता है, आप थका हुआ महसूस करते हैं, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर को ऑक्सीजन पर्याप्स मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में गहरी सांस लेने से आपको फायदा मिल सकता है। इससे शरीर को पूरा ऑक्सीजन मिलता है, आपका दिमाग और शरीर शांत हो जाता है। यह आपके तन और मन को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: स्वस्थ जीवन जीने के लिए सही तरीके से सांस लेना जरूरी है, जानें क्‍या है तरीका

इन बातों का रखें ध्यान

  • - गहरी सांस हमेशा शांत माहौल में ही लें। इससे दिमाग और शरीर दोनों शांत रहते हैं।
  • - गहरी सांस लेते हुए हमेशा अपनी आंखें बंद रखें।
  • - शुरुआत में आप इसे 5 मिनट तक कर सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे इसके समय को बढ़ाया भी जा सकता है।
  • - सांस लेते और छोड़ते समय ज्यादा जोर न लगाएं। सांस धीरे-धीरे लें और धीरे-धीरे ही छोड़ें।
  • - सांस लेने और छोड़ने का समय बराबर होना चाहिए।

अगर आप भी खुद को मेंटली, फिजिकली दोनों तरह से स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो रोज सुबह गहरी सांस जरूर लें। इसे सही तरीके से करना बहुत भी जरूरी होता है, इसलिए आप एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं।

Read More Articles on Mind Body in Hindi

Read Next

नाइट शिफ्ट में काम करते हैं तो आपके बड़े काम आएंगी ये 8 हेल्थ टिप्स, रहेंगे स्ट्रेस फ्री और एनर्जेटिक

Disclaimer