कोरोना काल में हम सभी अपना बचाव करने के लिए कई तरकीबे अपना रहे हैं। अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इस समय हम सभी गर्म पानी से लेकर हल्दी वाला दूध तक सभी को अपनी डाइट में शामिल कर चुके हैं। इतना ही नहीं आप नींबू का सेवन भी जरूर करते होंगे, क्योंकि कोरोना काल में नींबू खाने की सलाह हर कोई दे रहा है। नींबू में उच्च मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार होता है। नींबू खट्टे फलों में शामिल होता है। ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि क्या सभी खट्टे फल इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार होते हैं यानी सभी में विटामिन सी पाया जाता है। तो इसका जवाब है, हां। सभी तरह के खट्टे फलों में विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आज हम आपको इस लेख में इन्हीं खट्टे फलों के बारे में बताएंगे, जिनको आपको कोरोना काल तक अपनी डाइट में शामिल करके रखना चाहिए। होलिस्टिक वेलनेस कोच और इंटीग्रेटिव हेल्थ न्यूट्रीशनिस्ट करिश्मा शाह से जानें ऐसे ही कुछ खट्टे फलों के बारे में, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही सेहत को कई अन्य लाभ भी पहुंचाते हैं।
1) कीवी (Kiwi)
कीवी फल को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे लिए फायदेमंद होते हैं। कीवी में विटामिन के और विटामिन सी उच्च मात्रा में होता है। इसलिए आपको कोरोना काल के समय इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। यह इंफेक्शन और वायरस के खिलाफ बॉडी को तैयार करने में मददगार होता है। आप भी इसमें अपनी डाइट में जूस या सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Thalassemia : थैलेसेमिया के मरीज क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, डॉक्टर से जानें इसके बारे में
टॉप स्टोरीज़
2) आंवला (Gooseberry)
रोजाना एक आंवला खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन सी काफी अच्छा होता है। इसमें संतरे से 20 गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट भी इसमें उच्च होता है। इसके सेवन से इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ही नहीं, बल्कि अन्य कई तरीके से फायदेमंद होती है। इसलिए आपको इसको सेवन जरूर करना चाहिए और इसमें मौजूद पोषक तत्वों को फायदा उठाना चाहिए। यह बॉडी से सारे टॉक्सिन निकालने में भी मदद करता है। आंवला स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।
3) संतरा (Orange)
संतरा स्वाद में जितना अच्छा होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। यह विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। एक मध्यम आकार के संतरे से 53.2 मिली ग्राम विटामिन सी पाया जा सकता है। इतना ही नहीं यह एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा सोर्स होता है। यह शरीर में इंफेक्शन के खिलाफ लड़ता है और हमें सुरक्षित रखने में मदद करता है। आपको भी कोरोना काल के इस समय में संतरे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आप जूस के रूप में इसे ले सकते हैं या सिंपल भी इसे खा सकते हैं।
4) अनानास (Pineapple)
अनानास शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काफी अच्छे फलों में से एक है। इसमें बहुत अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इतना ही नहीं इसमें मैगनीज भी बहुत ज्यादा होता है। इसलिए अनानास बैक्टीरियल इंफेक्शन और वायरस के खतरे को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। कोरोना काल में आपको अनानास को अपनी डाइट में जरूरी शामिल करना चाहिए।
5) नींबू (Lemon)
नींबू विटामिन सी का काफी अच्छा सोर्स होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं नींबू में थियामिन, विटामिन बी6, कॉपर, मैंगनीज और राइबोफ्लेविन भी होता है। इसलिए यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही सेहत को अन्य तरीकों से भी लाभ पहुंचाता है। आप इसका सेवन नींबू पानी, शिंकजी के रूप में कर सकते हैं। कई लोग सलाद में भी नींबू डालकर इसका सेवन करते हैं।
इसे भी पढ़ें - क्या कोरोना मरीजों के लिए एक जरूरी दवा है रेमडेसिविर इंजेक्शन? डॉक्टर से जानें इसके बारे में
इन चीजों के सेवन से भी बढ़ सकती है इम्यूनिटी (Consumption of These Things Can Also Increase Immunity)
सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds)
सूरजमुखी के बीज इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप इनका सेवन स्नैक्स में कर सकते हैं। इसमें सैचुरेटेड फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही सूरजमुथी के बीजों में फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 भी होता है। इसके सेवने से भी आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं और बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।
पपीता (Papaya)
पपीता एक ऐसा फल है, जिसका नियमित रूप से सेवन करने पर सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसमें बहुत अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। पपीते में बीटा-कैरोटीन, विटामिन ई भी पाया जाता है। इसके साथ ही पपीते में दूसरे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही हमें स्वस्थ भी रखते हैं। आप इसे मिल्क शेक, सलाद के रूप में ले सकते हैं। आप चाहें तो सिंपल तरीके से भी इसे खा सकते हैं। इसके साथ ही अनार और अंगूर में भी विटामिन सी पाया जाता है।
ग्रीन टी (Green Tea)
ग्रीन टी को वजन कम करने वाले खाद्य पदार्थों के लिए जाना जाता है। लेकिन ग्रीन और ब्लैक टी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाने में मददगार होता है। इसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो इम्यून फंक्शन को सही रखता है। यह बीमारियों से हमारा बचाव करने में मददगार होता है।
हल्दी (Turmeric)
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटेरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने में मददगार हो सकता है। आप दूध, सब्जी में डालकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। भारतीय घरों में हल्दी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। यह कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में मदद कता है।
दही (Yoghurt)
डॉक्टर हमेशा दोपहर के खाने में दही खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। इसलिए आपको दही का सेवन भी जरूर करना चाहिए।
ब्रोकली (Broccoli)
ब्रोकली विटामिंस, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। आप इसे सलाद या सब्जी के रूप में खा सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। साथ ही यह इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में मदद करता है।
शिमला मिर्च (Bell Peppers)
शिमला मिर्च में काफी अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें बीटा कैरोटीन भी होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही त्वचा औ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।
आप भी अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इन फलों और खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इनमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा इनमें कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi