बच्चे अक्सर सब्जियों को खाने से भागते हैं, जबकि ये ग्रोइंग बच्चों के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे ही एक सब्जी है ब्रोकली (broccoli),जिसका स्वाद बच्चे (Do kids like broccoli)क्या बड़ों को भी पंसद नहीं होता है। पर ये सब्जी एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्वों से भरा हुआ है, जो कि इम्यूनिटी बिल्डअप करने के लिए बहुत जरूरी है। दरअसल ब्रोकली के फाइबर्स और मिनरल्स उन बच्चों के लिए भी फायदेमंद है, जो कि मोटापे के शिकार हैं और जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज है। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी ये है कि बच्चों को ब्रोकली (broccoli health benefits) खिलाएं कैसे। तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे क्रिएटिव उपाय बताते हैं, जिसकी मदद से आप अपने बच्चों को रोजना अलग-अलग तरीके के ब्रोकली खिला सकते हैं। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि आज के बच्चों के लिए ब्रोकली खाना क्यों जरूरी है।
बच्चों को ब्रोकली खिलाने के क्रिएटिव उपाय
1. पराठा बना कर खिलाएं
बच्चों को अक्सर पराठा खाना बहुत पसंद होता है, ऐसे में आप उन्हें बोकली पराठा खिला सकते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि अपने रोज के नॉर्मल पराठे की स्टफिंग को बदल कर इसमें ब्रोकली का इस्तेमाल करना है। इसके लिए आपको बस ब्रोकली को उबालना है और उसे मैश कर लेना है। फिर उसमें प्याज, मिर्ची, धनिया पत्ता और कुछ मसाले मिला लें। फिर इसे पराठे में भर दें और फिर इसे ऑलिव ऑयल लगा कर पकाएं। हो गया तैयार आपको ब्रोकली पराठा और इसे खाने के लिए आपका बच्चा कभी मना नहीं करेगा।
2.मैगी या नूडल्स में ब्रोकली को पीस कर मिला दें
बच्चों को नूडल्स, मैगी और पास्ता खाना बहुत पंसद होता है। ऐसे में आप इनके इन्हीं पसंदीदा चीजों में ब्रोकली की मिलावट कर सकते हैं। इसके लिए ब्रोतकली को बारीक-बारीक करके काटें और फिर इन्हें बनाते समय सॉस के साथ इन्हें मिला लें। आप चाहें, तो इसे पीस कर इनमें मिला कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं आप इससे ब्रोकली सूप भी बना सकते हैं।
3. ब्रोकली स्नैक्स
अगर आपके बच्चे ब्रोकली खाना नहीं चाहते हैं, तो आप उन्हें इसे स्नैक्स के रूप में दे सकते हैं। इसके लिए ब्रोकली को चने की दाल या चावल के आटे में लपेट कर पकोड़े की तरह बनाएं और बच्चों को खिलाएं। खास बात ये है कि ये देखना में इतना इतना अच्छी लगेगा कि वो इसे तुरंत ही खाना चाहेंगे। वहीं ध्यान रखें कि स्वाद के लिए इसमें कुछ अच्छे मसालों को प्रयोग करें।
इसे भी पढ़ें : फूलगोभी या ब्रोकली? जानें कौन सी सब्जी है सबसे ज्यादा हेल्दी और इसके ढेर सारे फायदे
बच्चों को ब्रोकली खिलाने के फायदे (broccoli benefits for kids)
इम्यूनिटी बूस्टर है ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन-सी एक अच्छी मात्रा होती है, जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद है। वहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाया जाता है, जो कि बच्चों को मौसमी इंफेक्शन से बचाए रख सकता है। वहीं ब्रोकली का बायोएक्टिव कंपाउंड बच्चों के न्यूरोलोजिकल फंक्शन को बेहतर बनाता है, जो कि बच्चे के दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।
स्वस्थ हड्डियों के विकास के लिए
ब्रोकोली में पाए जाने वाले पोषक तत्वों में से कई स्वस्थ हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है और ग्रोइंग एज में बच्चों के हड्डियों के विकास को बढ़ावा देते हैं। ब्रोकोली में विटामिन के और कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है, जो कि स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होता है। साथ इसमें फास्फोरस, जिंक और विटामिन ए और सी भी होते हैं, जो कि ज्वाइंट्स को मजबूत बनाने और ऑस्टियोआर्थराइटिस को रोकने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Broccoli coffee: वजन घटाने के लिए ट्राई करें कॉफी का ये नया हेल्दी ट्रेड, मिलेंगे ढेर सारे और भी फायदे
बच्चों को स्वस्थ दांत पाने में मदद करते हैं
बच्चों के दांतों पर शुरु से ध्यान नहीं दिया गया, तो वो कमजोर और खराब हो सकते हैं।ब्रोकोली में पोषक तत्वों की एक विस्तृत श्रृंखला है, जिनमें से कुछ डेंटल केयर और दांत से जुड़े रोगों को ठीक करने में मदद कर सकता है। ब्रोकली विटामिन सी और कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है, जो कि पीरियडोंटल बीमारी के खतरे को कम करते हैं। ब्रोकोली में पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड, दांतों को संडन से बचाता है और उसकी बाहरी परतों को मजबूत बनाता है।
कुछ मिला कर देखा जाए, तो बच्चों के लिए ब्रोकली फायदेमंद है। तो अगर आपका बच्चा ब्रोकली खाने से बचता है, तो ये क्रिएटिव उपाय को आजमाएं और उन्हें ब्रोकली खाने के लिए प्रेरित करें। तो अपने बच्चों की डाइट की बेहतर बनाएं और उन्हें सब्जियों से प्यार करना सिखाएं।
Read more articles on Children's Health in Hindi
Read Next
Navratri 2020: इस नवरात्रि व्रत में खाएं इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें, जानें दिन भर का डाइट प्लान
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version