सब्जियां को खाने के कई फायदे हैं। ब्रोकली और फूलगोभी दोनों का ही हमारे रसोई में कई तरीकों से इस्तेमाल होता है। दोनों ही स्वास्थय के हिसाब से बहुत फायदेमंद है। साइंस की भाषा में कहें तो यह दोनों सब्जियां ब्रेसिक्का परिवार के सदस्य हैं, जिसका मतलब है कि ऐसी सब्जी का प्रकार जिसमें फूलदार गोभी हो। पोषण के लिहाज से, ब्रोकली हमेशा से ही फूलगोभी से ज्यादा फायदेमंद है। ब्रोकली और फूलगोभी दोनों में ही कैल्शियम, विटामिन और फाइबर का स्तर ज्यादा होता है। फिर भी, दोनों कैलोरी में कम और फोलेट, मैंगनीज, प्रोटीन और अन्य विटामिन में सामान्य पोषक तत्वों वाले हैं। दोनों के अलग-अलग फायदे हैं। दोनों ही स्वस्थ आहार का हिस्सा हैं तो ऐसे में कौन बेहतर है, यह पता लगाना एक मुश्किल काम है। आइए हम आपको बताते हैं दोनों के फायदें और अंत में ये कि दोनों का बेहतर प्रयोग कैसे करें।
ब्रोकली और फूलगोभी के लाभ
एंटीऑक्सिडेंट आपकी कोशिकाओं को हानिकारक मुक्त कणों और सूजन से बचाते हैं। अन्य सब्जियों के समान, फूलगोभी विशेष रूप से हाई ग्लूकोसाइनोलेट्स और आइसोथियोसाइनेट्स वाली होती है। वहीं ब्रोकली एंटीऑक्सिडेंट है इसलिए कैंसर कोशिकाओं के विकास को धीमा करने में मददगार साबित होती है। ग्लूकोसाइनोलेट्स खाने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है क्योंकि यह कार्सिनोजेन्स को हटाने या बेअसर करने या ऐसे हार्मोन से संबंधित कैंसर को रोकने के लिए आपके शरीर के हार्मोन के स्तर को प्रभावित करने में मदद कर सकते हैं। पर ब्रोकली में यह गुण फूल गोभी से ज्यादा है। हालांकि ब्रोकली में वेजी कैलोरी में अधिक है तो गोभी में कार्ब। फूलगोभी में थोड़ा कम-कैलोरी है, जिससे यह वजन कम करने वाले लोगों के लिए जाना जाता है। इसलिए स्वाद का त्याग किए बिना चावल और आलू जैसे कई कार्ब से भरपूर चीजों का यह एक अच्छा विकल्प बन जाता है। सूजन से लड़ने के लिए ब्रैसिका परिवार के सदस्य (जैसे ब्रोकली और फूलगोभी, केल, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, पत्ता गोभी) बेहतर हैं। आहार विशेषज्ञों की माने तो इन सब्जियों को सल्फ्यूरिक माना जाता है। गोभी आपके शरीर का जैव रासायनिक सुपरहाइवे जो सूजन को नियंत्रित करता है और आपके डिटॉक्स रास्तों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है, उसे बेहतर बनाता है। दोनों ही हृदय के लिए स्वास्थ्यकारी हैं। ब्रोकली कैंसर को दूर करने के अलावा ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित रखने में मदद करता है। इसके अलावा भी दोनों के अन्य अलग-अलग फायदे हैं।
तो कौन सा ज्यादा लाभकारी है?
पोषण के लिहाज से, ब्रोकली बेहतर है। इसमें कैल्शियम, विटामिन के और फाइबर के प्रभावशाली स्तर पर होते हैं। फिर भी, दोनों शाकाहारी कैलोरी में कम और फोलेट, मैंगनीज, प्रोटीन और अन्य विटामिन जैसे सामान्य पोषक तत्वों में उच्च हैं। दोनों ही बहुत लाभकारी हैं लेकिन अगर कुल मिला के बात करें तो ब्रोकली ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इसमें फूलगोभी से ज्यादा पोषकतत्व है।
इसे भी पढ़ें : सेब खाने के बाद इन 4 चीजों का सेवन है सेहत के लिए खतरनाक, जानें क्यों?
दोनों को खाने के लिए सबसे अच्छा तरीका क्या है?
फूलगोभी और ब्रोकली दोनों में बहुत से गुण हैं, लेकिन अगर आप उन्हें अपने दैनिक आहार में जोड़ने के लिए स्वादिष्ट तरीके खोज रहे हैं, तो यह हैं कुछ खास तरीके-
कच्चे रूप में
कुछ सब्जियों को हम कच्चा भी प्रयोग कर लेते हैं। ऐसे में फूलगोभी और ब्रोकली का भी कच्चे रूप में प्रयोग किया जा सकता है। इन्हें आप सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप थोड़ा अधिक स्वाद चाहते हैं, तो आप इसे मसालेदार वेजीटेबल चार्ट के रूप में बना कप खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : वर्कआउट के बाद पिएं तरबूज व तुलसी ड्रिंक, शरीर रहेगा हाइड्रेट और मिलेगी एक्सट्रा एनर्जी
पका कर
फूलगोभी और ब्रोकली को उबाल कर या भून कर भी खा सकते हैं। आप इन दोनों को उबाल कर खाएंगे तो ज्यादा फायदेमंद होगा और कुछ खास बनाना चाहते हैं तो दोनों को भून कर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन दोनों की ही सब्जियां बना कर खा सकते हैं।
अन्य रूप से
इसके अलावा फूलगोभी और ब्रोकली दोनों का ही अचार और चटनी के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। फूलगोभी और ब्रोकली दोनों ही फूल वाले शाकाहारी सब्जी हैं जिनमें लो कार्ब और लो केलोरी है। ऐसे में आप इन दोनों से ही कई तरीकों के स्वादिष्ट और स्वस्थ भोजन तैयार कर सकते हैं।
Read more articles on Healthy-Diet In Hindi
Read Next
सर्दियों में Cold और Flu से बचना है तो खाएं विटामिन C से भरपूर ये 5 फूड, पूरे सीजन रहेंगे फिट
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version