Stomach Infection Symptoms in Hindi: पेट के इन्फेक्शन को पेट का फ्लू भी कहा जाता है। यह वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण होता है, जो गंभीर पेट दर्द के साथ कई लक्षण पैदा कर सकता है। इसे मेडिकल टर्म में गैस्ट्रोएंटराइटिस कहते हैं। लंबे समय तक पेट में इन्फेक्शन रहने पर यह गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए अगर आपको कोई भी पेट से जुड़ी लक्षण नजर आए, तो इन्हें नजरअंदाज न करें।
पेट में इन्फेक्शन होने पर आपको कई लक्षण नजर आ सकते हैं। इसमें शामिल हैं-
1. उल्टी
उल्टी को अकसर लोग सामान्य मान लेते हैं, लेकिन अगर आपको लगातार उल्टी हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। बार-बार उल्टी होना पेट में इन्फेक्शन का लक्षण हो सकता है।
2. दस्त और डायरिया
कई लोगों बार-बार पेट खराब होने की दिक्कत रहती है। यह पेट में गड़बड़ी के कारण ही होता है, लेकिन अधिकतर लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपको लंबे समय तक दस्त या डायरिया परेशान कर रहा है, तो यह पेट में इन्फेक्शन का लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में आप डिहाइड्रेट महसूस कर सकते हैं।
3. पेट में मरोड़ और दर्द
पेट में इन्फेक्शन का सबसे आम लक्षण पेट में दर्द होता है। इस दौरान आपको तेज पेट में दर्द, पेट में मरोड़ महसूस हो सकती है। अगर आपको बार-बार पेट में दर्द हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। लेकिन हर पेट दर्द इन्फेक्शन भी नहीं होता है, इसलिए घबराने की जरूरत भी नहीं है। डॉक्टर से जांच करवाकर पेट में दर्द के कारण का पता लगाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- पेट दर्द की समस्या से हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर दर्द से पाएं छुटकारा
4. मांसपेशियों में दर्द
मांसपेशियों के दर्द को अधिकतर लोग कमजोरी मान लेते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन मांसपेशियों में दर्द पेट में इन्फेक्शन के कारण भी हो सकता है। अगर आपको शरीर के हर हिस्से जैसे पीठ, कमर और पैरों में दर्द हो तो इसे इग्नोर न करें।
अगर आपको भी पेट में दर्द, उल्टी, दस्त और मांसपेशियों में दर्द महसूस हो, तो इन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, सिरदर्द भी पेट में इन्फेक्शन के लक्षण हो सकते हैं।