Doctor Verified

बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर हो सकती हैं ये 5 तरह की परेशानियां, न करें नजरअंदाज

बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर आपको पेट के निचले हिस्से में दर्द का एहसास हो सकता है। जानें, इसकी वजह से होने वाली अन्य परेशानियां-
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर हो सकती हैं ये 5 तरह की परेशानियां, न करें नजरअंदाज


Infection in Uterus in Hindi: गर्भाशय (बच्चेदानी) महिलाओं के शरीर का एक अहम प्रजनन अंग है। बच्चेदानी, गर्भावस्था के दौरान भ्रूण को सुरक्षित रूप से विकसित करने का काम करता है। हालांकि, महिलाओं को अपने जीवन में बच्चेदानी से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बच्चेदानी में इंफेक्शन होना भी एक आम समस्या है। बच्चेदानी में इंफेक्शन (Bachedani me Infection) की वजह से महिलाओं की दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। कुछ मामलों में तो इंफेक्शन, सिस्ट या फाइब्रॉइड का कारण भी बन सकता है। बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियों से जूझना पड़ता है। आइए, गायनिका: एवरी वुमन मैटर हॉस्पिटल, दिल्ली की सीनियर कंसल्टेंट और  गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से जानते हैं बच्चेदानी में इंफेक्शन की वजह से क्या परेशानियां होती हैं (Bachedani me Infection ki Vajah se Hone Vali Problems)-

बच्चेदानी में इंफेक्शन की वजह से होने वाली परेशानियां

1. पेट के निचले हिस्से में दर्द

बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर पेट के निचले हिस्से में दर्द का अनुभव हो सकता है। अगर आपको लंबे समय से पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह बच्चेदानी में इंफेक्शन (Bach Dani) का एक आम लक्षण हो सकता है। पेट के निचले हिस्से में दर्द की वजह से आपकी दिनचर्या भी प्रभावित हो सकती है।

2. पेशाब करते समय दर्द होना

बच्चेदानी में इंफेक्शन (Infection in Uterus) होने पर पेशाब करते समय दर्द होना एक आम समस्या है। इस दौरान महिलाओं को पेशाब करते समय दर्द और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको अक्सर ही पेशाब करते समय दर्द या जलन महसूस हो तो इसे अनदेखा न करें। इस स्थिति में धनिया और सौंफ का पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी निकलवाने के बाद क्या खाएं और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें डाइट टिप्स

uterus

3. योनि स्त्राव

वैसे तो योनि स्त्राव बेहद आम समस्या है। महिलाओं को अक्सर ही योनि स्त्राव होता है। लेकिन अगर योनि से बदबूदार या पीला स्त्राव हो रहा है, तो यह बच्चेदानी में इंफेक्शन की वजह से हो सकता है। बच्चेदानी में इंफेक्शन होने से वजाइनल स्त्राव होता है। इसकी गंध और कंसिस्टेंसी अलग होती है।

4. बुखार 

बच्चेदानी में इंफेक्शन की वजह से आपको बुखार, थकान या कमजोरी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। अगर आपको योनि स्त्राव के साथ ही, बुखार भी हो रहा है तो इन संकेतों को नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। दरअसल, इंफेक्शन की वजह से बुखार और थकान महसूस होना बेहद आम है। 

5. सेक्स के दौरान दर्द

बच्चेदानी में इंफेक्शन की वजह से सेक्स लाइफ पर भी असर पड़ सकता है। इंफेक्शन के कारण सेक्स के दौरान दर्द का अनुभव हो सकता है। अगर आपको सेक्स के दौरान असुविधा महसूस हो रही है, तो इस संकेत को नजरअंदाज बिलकुल न करें।

इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में होने वाली इन 4 समस्याओं से परेशान रहती हैं महिलाएं, डॉक्टर से जानें इनके लक्षण

Bachedani me Infection ki Vajah se Hone Vali Problems: बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेशाब करते समय दर्द, योनि स्त्राव, बुखार और सेक्स के दौरान दर्द जैसी परेशानियों का अनुभव हो सकता है। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो इन्हें बिलकुल नजरअंदाज न करें। 

Read Next

क्या बच्चेदानी में गांठ होने पर बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version