Diet Tips After Removal of Uterus in Hindi: यूट्रस यानी बच्चेदानी, महिलाओं के शरीर का एक अहम अंग होता है। इसे गर्भाशय भी कहा जाता है, जो बच्चे के जन्म होने तक उसे रखने और पोषण देने का काम करता है। यानी गर्भाशय, भ्रूण को सुरक्षित करने में मदद करता है। जिस तरह महिलाओं को किडनी, लिवर या अन्य अंग से जुड़ी समस्याओं को सामना करना पड़ता है। उसी तरह, महिलाओं को अपने जीवन में बच्चेदानी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। बच्चेदानी से जुड़ी समस्याएं सामान्य से लेकर गंभीर हो सकती हैं। कुछ मामलों में तो महिलाओं को बच्चेदानी निकलवाने तक की नौबत आ जाती है। हालांकि, बच्चेदानी कब निकलवानी है, इसकी सलाह डॉक्टर द्वारा ही दी जाती है। बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाओं को शारीरिक कमजोरी का अहसास हो सकता है। ऐसे में उन्हें अपने खान-पान का विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं बच्चेदानी निकलवाने के बाद क्या खाएं और क्या नहीं-
बच्चेदानी निकलवाने के बाद क्या खाएं?- Bachedani Nikalvane ke Bad Kya Khaye
1. प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन करें
बच्चेदानी निकलवाने के बाद आपको कमजोरी का अनुभव हो सकता है। शरीर में ताकत बनाए रखने के लिए प्रोटीन लेना बहुत जरूरी होता है। प्रोटीन मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आपने बच्चेदानी निकलवाई है, तो आप प्लांट बेस्ड प्रोटीन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। सोयाबीन, तिल के बीज और मूंग दाल प्लांट बेस्ड प्रोटीन के अच्छे सोर्स होते हैं।
टॉप स्टोरीज़
2. दाल और बीन्स का सेवन करें
दाल और बीन्स प्रोटीन का अच्छा सोर्स होते हैं। बच्चेदानी निकलवाने के बाद आपको अपनी डाइट में दाल और बीन्स को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है। दाल और बीन्स, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं? जानें 4 समस्याएं, जिनसे महिलाएं रहती हैं परेशान
3. फलों और सब्जियों का सेवन करें
बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाओं को कब्ज की शिकायत रहती है। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें। फलों और सब्जियों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए आपको फलों और सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। आप सेब, केला, नाशपाती, पालक, ब्रोकली, शकरकंद आदि का सेवन कर सकती हैं।
4. मोटा अनाज खाएं
बच्चेदानी निकलवाने के बाद आपको शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए मोटा अनाज डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप रागी और ज्वार का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो इनकी रोटियां बनाकर खा सकते हैं।
5. पानी जरूर पिएं
बच्चेदानी निकलवाने के बाद कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कब्ज और संक्रमण इसमें सबसे आम है। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। बच्चेदानी निकलवाने के बाद आपको 10-12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- ये 3 बीमारियां पहुंचाती हैं महिलाओं के गर्भाशय (बच्चेदानी) को नुकसान? डॉक्टर से जानें इनके लक्षण और कारण
बच्चेदानी निकलवाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?- Bachedani Nikalvane ke Bad Kya Nahi Khana Chahiye
बच्चेदानी निकलवाने के बाद शरीर में कमजोरी आ सकती है। साथ ही, इस दौरान कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य दिक्कतें भी परेशान करती हैं। इसलिए आपको ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए, जिन्हें डाइजेस्ट करने में अधिक समय लगता है।
- बच्चेदानी निकलवाने के बाद आपको फास्ट फूड, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना चाहिए।
- बच्चेदानी निकलवाने के बाद आपको घर पर बना तला-भुना खाना भी नहीं खाना चाहिए।
- अगर आपने बच्चेदानी निकलवाई है, तो मार्केट में मिलने वाले जूस या कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन करने से बचें।
- बच्चेदानी निकलवाने के बाद आपको हैवी डाइट लेने से भी बचना चाहिए।
अगर आपने भी बच्चेदानी निकलवाई है, तो अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। आप अपनी डाइटिशियन से भी डाइट प्लान बनवा सकती हैं। डाइटिशियन आपकी हेल्थ कंडीशन के अनुसार सही डाइट प्लान का सुझाव देंगे।