Doctor Verified

महिलाओं में यौन संचारित संक्रमण (STIs) होने पर नजर आते हैं ये 6 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Sexually Transmitted Infection STI Symptoms In Females: महिलाओं में एसटीआई की समस्या होने पर इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में यौन संचारित संक्रमण (STIs) होने पर नजर आते हैं ये 6 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Sexually Transmitted Infection STI Symptoms In Females: सेक्सुअली एक्टिव होने पर कई तरह बीमारियां और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता हैं। महिलाएं अगर साफ-सफाई का ठीक से ख्याल नहीं रखती है, तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। सेक्सुअली एक्टिव महिलाओं को यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) होने का खतरा ज्यादा होता है। एसटीआई इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। आमतौर पर इस तरह के इंफेक्शन यौन संबंध बनाते समय होते हैं। एसटीआई संक्रमण होने से पहले शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। समय पर इन लक्षणों को समझकर इलाज करवाने से एसटीआई की समस्या को कम किया जा सकता हैं। एसटीआई इंफेक्शन कई प्रकार के होते हैं। आमतौर पर ये इंफेक्शन वजाइनल या ओरल सेक्स करने के दौरान फैलते हैं। इसके अलावा रोगी के पर्सनल सामान जैसे इंजेक्शन या शेविंग ब्लड इस्तेमाल करने से भी फैल सकते हैं। महिलाओं में एसटीआई होने पर किस प्रकार के लक्षण नजर आते हैं, इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की Regancy Hospital Ltd, Kanpur Consultant Gynecologist Dr. Arti Singh से।

असामान्य वजाइनल डिस्चार्ज

महिलाओं को एसटीआई के लक्षण महसूस होने पर वजाइनल डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है। इस तरह के डिस्चार्ज का रंग अलग और स्मेल हो सकती है। इस तरह का डिस्चार्ज कभी भी हो सकता है। ये डिस्चार्ज कम या ज्यादा होता रहता है। 

पेशाब के दौरान दर्द या असुविधा

महिलाओं में एसटीआई की समस्या होने पर पेशाब करते समय दर्द, जलन और कई तरह की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही कई बार महिलाओं में एसटीआई होने होने पर पेशाब करने के दौरान ेचुभन जैसा फील भी होता है। कई बार महिलाओं को जननांग क्षेत्र में खुजली और जलन का अनुभव भी हो सकता है।

सेक्स के दौरान दर्द

महिलाओं में एसटीआई होने पर सेक्स के दौरान दर्द भी होता है। कई बार महिलाएं इस लक्षण को आम समझकर लंबे समय तक अवॉयड करती है, जिस कारण ये समस्या आगे चलकर बढ़ सकती है। इस तरह की समस्या होने पर महिला को जल्द ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

women

जननांग क्षेत्र में घाव, उभाव या छाले

महिलाओं में एसटीआई होने पर जननांग क्षेत्र में घाव, उभार या छाले की समस्या भी हो सकती है। इस तरह के लक्षण गंभीर एसटीआई के हो सकते हैं। ये समस्या होने पर तेजी से फैलती है। ये लक्षण हर्पीस, सिफलिस या जननांश में मस्से के भी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- महिलाएं फर्टिलिटी की जांच के लिए कौन से टेस्ट करवाएं? डॉक्टर से जानें

असामान्य ब्लीडिंग

पीरियड्स के अलावा जैसे संभोग के बाद और पीरियड्स के बीच में ज्यादा ब्लीडिंग एसटीआई के लक्षण हो सकते हैं। कई बार ब्लीडिंग काफी ज्यादा हो सकती है। इस तरह के लक्षण नजर आने पर महिला को डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

पेल्विक में दर्द

महिलाओं को लगातार हल्का या तेज पेल्विक एरिया में होने वाला दर्द महिलाओं में एसटीआई के लक्षण हो सकते हैं। इस दर्द के साथ कई बार महिलाओं को पेल्विक एरिया में सूजन की समस्या भी हो जाती है। 

यदि महिलाओं को इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव हो, तो डॉक्टर को दिखाएं। साथ ही, जो महिलाएं सेक्सुअल रूप से एक्टिव है या जिनके कई साथी है उन्हें नियमित एसटीआई की जांच कराते रहना चाहिए। 

All Image Credit- Freepik

 

 

Read Next

पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉट (खून के थक्के) क्यों आते हैं? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer