Doctor Verified

पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉट (खून के थक्के) क्यों आते हैं? डॉक्टर से जानें कारण

पीरियड्स के दौरान खून के थक्के आना आम बात है, लेकिन आइए जानते हैं पीरियड में ब्लड क्लॉटिंग होने पर कब परेशान होना चाहिए? 
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉट (खून के थक्के) क्यों आते हैं? डॉक्टर से जानें कारण


पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक नेचुरल प्रक्रिया है, जो उनके लिए बेहद जरूरी है। कम उम्र से ही लड़कियों को पीरियड्स आने शुरू हो जाते हैं जो 40 से 45 साल तक या 50 की उम्र तक होते हैं। किसी भी महिला के प्रेग्नेंट होने में पीरियड्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन ये पीरियड्स अपने साथ कई समस्याओं को भी लाते हैं, जिसमे पेट में दर्द, अकड़न या ब्लड फ्लो का बढ़ना जैसी समस्याएं शामिल हैं। पीरियड्स के शुरुआती दिनों में कई महिलाएं बहुत ज्यादा दर्द के साथ हैवी फ्लो और ब्लड क्लॉट्स भी निकलते हैं, जिसे देखकर अक्सर आप डर जाती होंगी। ऐसे में अग आप भी पीरियड्स में ब्लड क्लॉट यानी खून के थक्के आने के कारण परेशान हो जाते हैं, तो आइए सेक्सुअल हेल्थ एजुकेटर डॉ. तनया नरेंद्र से जानते हैं पीरियड्स में ब्लड क्लॉट होने के कारण (Blood Clot During Periods)? 

पीरियड्स में क्लॉट्स क्यों आते हैं? - Why Do Clots Occur During Periods in Hindi?

पीरियड्स के दौरान खून के थक्के आना आम बात है। पीरियड्स में क्लॉट्स तब आते हैं, जब आपका शरीर प्रोटीन छोड़ता है जो आपके खून को गाढ़ा बनाता है और गर्भाशय की परत में ब्लड वेसल्स को ज्यादा ब्लीडिंग हो होने से रोक सकता है। ऐसे में पीरियड्स आने से पहले ब्लड शरीर से निकलने से पहले गर्भाशय या योनि में जमा हो जाते हैं जो ब्लड क्लॉट बनने का कारण बन सकते हैं। डॉ. तनया नरेंद्र के अनुसर, “जब आप पीरियड्स में होती हैं तो आपका गर्भाशय अपने अंदर जमी परत को बाहर निकालता है, जो ब्लड क्लॉट होने का कारण बनता है। कभी-कभी यह ब्लड क्लॉट्स छोटी-छोटी बूंदों के रूप में बाहर आ सकता है, जो पूरी तरह आम होते हैं।” 

इसे भी पढ़ें- पीरि‍यड्स से पहले होती है अन‍िद्रा की समस्‍या? डॉक्‍टर से जानें इसका कारण और इलाज 

पीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स आने पर कब समस्या होती है? - When Does Blood Clots During Period Becomes A Problem in Hindi?

डॉ. तनया नरेंद्र के मुताबिक जब पीरियड्स में ब्लड के थक्के एक छोटे सिक्के के आकार से बड़ा हो, तो यह परेशानी का कारण बन सकता है। पीरियड्स में बड़े ब्लड क्लॉट्स हार्मोनल असंतुलन, पीसीओएस, थायराइड और एडिनोमायोसिस जैसr स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकता है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान नियमित रूप से छोटे सिक्के के आकार के ब्लड क्लॉट निकलते हैं तो आप अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं, क्योंकि यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Tanaya | Millennial Doctor (@dr_cuterus)

तो अब अपने पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉट्स के छोटे साइज को देखकर घबराएं नहीं और अगर ये क्लॉट्स बड़े हो तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें। 

Image Credit- Freepik

Read Next

एंटेवर्टेड यूट्रस (आगे की ओर झुका गर्भाशय) की समस्या क्यों होती है? जानें इसके लक्षण और कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version