Doctor Verified

IVF And Nutrition: आईवीएफ करवा रही हैं तो न्यूट्रिशन से जुड़े इन टिप्स को जरूर करें फॉलो, रहेंगी हेल्दी

IVF Foods To Avoid: आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान डाइट में कुछ खास बदलाव करने की जरूरत होती है। जानें ऐसे में किन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
IVF And Nutrition: आईवीएफ करवा रही हैं तो न्यूट्रिशन से जुड़े इन टिप्स को जरूर करें फॉलो, रहेंगी हेल्दी


Best Food To Eat During IVF Treatment: हर कपल का सपना होता है कि उनके घर किलकारियां गूंजे। लेकिन कई बार कुछ आंतरिक कारणों के कारण कपल्स का यह सपना अधूरा रह जाता है। दरअसल, इस समस्या को इंफर्टिलिटी कहा जाता है, जिसमें महिला को कंसीव करने में परेशानी होती है। खराब खानपान और शरीर की कुछ आंतरिक समस्याओं के कारण यह समस्या हो सकती है। पहले समय में इंफर्टिलिटी का इलाज नहीं होता था, लेकिन अब आईवीएफ ट्रीटमेंट के जरिए कपल्स का यह सपना पूरा हो सकता है। यह 15 से 20 दिन की एक प्रक्रिया होती है, जिसमें अंडे और शुक्राणु को मिलाकर एंब्रियो तैयार किया जाता है। इसके बाद इस एंब्रियो को महिला के गर्भाशय में डाला जाता है, जिससे बच्चा प्राकृतिक रूप से बनता है। लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में खानपान से जुड़ी कुछ गलतियां भी आईवीएफ फैल होने का कारण बन सकती है। तो ऐसे में किन चीजों का खास ध्यान रखा जाए? इस बारे में विस्तार से बात करते हुए डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता ज पंचाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। 

diet

आईवीएफ कराने के दौरान न्यूट्रिशन से जुड़ी इन टिप्स को न करें नजरअंदाज- Tips For Nutrition While You Are Undergoing IVF In Hindi 

ऐल्कोहॉल से दूरी बनाएं

अगर आप आईवीएफ ट्रीटमेंट लेने जा रहे हैं, तो इससे करीब तीन से छह महीने पहले ही ऐल्कोहॉल का सेवन करना छोड़ दें। ऐसा करना महिला और पुरूष दोनों के लिए जरूरी है। क्योंकि गर्भाशय को आईवीएफ ट्रीटमेंट के लिए तैयार होने में समय लगता है। साथ ही ऐल्कोहॉल का सेवन करने से स्पर्म क्वालिटी और एग फॉर्मेशन दोनों पर असर पड़ सकता है। 

प्रोसेस्ड फूड अवॉइड करें

आईवीएफ के लिए जाने से कुछ महीने पहले ही प्रोसेस्ड फूड जैसे कि शुगर, मैदा, चीनी या पैकेज्ड फूड का सेवन करना छोड़ दें। क्योंकि इन चीजों के सेवन से स्पर्म क्वालिटी और एग फॉर्मेशन दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए एंब्रियो ट्रांसफर से कुछ महीने पहले ही ये चीजें अवॉइड करना शुरू करें।

इसे भी पढ़ें- आईवीएफ ट्रीटमेंट लेने का सोच रही हैं, तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 पोषक तत्व

डाइट प्रोटीन और फैट्स बढ़ाएं

एंब्रियो ट्रांसफर के बाद डाइट का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसे में बेबी की ग्रोथ के लिए आपको डाइट में प्रोटीन और फैट्स ज्यादा लेना चाहिए। इसके लिए आप दालें, एवोकाडो ऑयल जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। 

रिलैक्सिन एक्सरसाइज करें

एंब्रियो ट्रांसफर के बाद एक्सरसाइज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए आपको ऐसे में रिलैक्सिन एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे आपकी बॉडी और माइंड दोनों रिलैक्स रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें- आईवीएफ ट्रीटमेंट को सफल बनाकर गर्भधारण करने के अपनाए जाते हैं ये 4 तरीके

डाइट प्लान करके रखें

अपनी डाइट पहले से प्लान करके रखें कि आपको दिनभर में क्या-क्या खाना है। इससे आप अनहेल्दी खाने से बच जाएंगे। ऐसा करने से आपके लिए डाइट फॉलो करना भी आसान होगा। एंब्रियो ट्रांसफर से कुछ समय पहले ही डॉक्टर से अपना डाइट प्लान बनवा लें। 

इन टिप्स को फॉलो करने के साथ ही एक्सपर्ट से लगातार संपर्क बनाए रखें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

क्या IVF करवाने के लिए वजन का संतुलित होना जरूरी है? जानें डॉक्टर क्या कहते हैं

Disclaimer