Expert

एक दिन में कितने अखरोट खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

How Many Walnuts Can We Eat In A Day In Hindi: अखरोट सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी है। लेकिन, एक दिन में जरूरत से ज्यादा अखरोट खाना सही नहीं होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक दिन में कितने अखरोट खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से


How Many Walnuts Can We Eat In A Day Know From Dietitian In Hindi: नट्स या सीड्स स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। खासकर अखरोट की बात करें, तो हमारे यहां लगभग हर घर में अखरोट खाया और पसंद किया जाता है। मांएं खासकर अपने बच्चों को अखरोट और बादाम जैसी चीजें खिलाती हैं। अखरोट में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह प्रोटीन, फैट का अच्छा स्रोत है। कैल्शियम और आयरन के लिए भी अखरोट को खाया जाता है। मेडिकल न्यूज टूडे में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, "अखरोट में अनसेच्युरेटेड फैट होता है, जो कि कार्डियोवास्कूलर रोगों से दूर रखने में मदद करता है।" इस तरह देखा जाए, तो हम सभी को अखरोट जरूर खाना चाहिए। हालांकि, यह सवाल जरूर उठता है कि एक दिन में कितना अखरोट खाना चाहिए? क्या जरूरत से ज्यादा अखरोट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं, इसका जवाब।

एक दिन में कितने अखरोट खा सकते हैं?- How Many Walnuts Can We Eat In A Day

How Many Walnuts Can We Eat In A Day

वैसे तो अखरोट स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं। इसके बावजूद, आपकी हेल्थ कंडीशन यह तय करती है कि आपको एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए और कितने दिनों तक इसका सेवन किया जाना चाहिए। इसी तरह, यह बात भी महत्वपूर्ण है कि आप क्यों अखरोट का सेवन कर रहे हैं? आप इसे इस तरह समझें, अगर आप कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं, तो मेडिसिननेट के अनुसार, "आप रोजाना 30 से 60 ग्राम अखरोट का सेवन कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करके आप अपने हार्ट को हेल्दी बनाते हैं। वैसे, अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं है, तो आप इसका सेवन रोज कर सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: दिल के लिए कितने फायदेमंद हैं अखरोट? जानें दिन में कितने अखरोट खाने से कम हो जाता है दिल की बीमारियों का खतरा

अखरोट खाने के फायदे

अखरोट कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। इसका सेवन करने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, जैसे-

पेट के लिए हेल्दीः हेल्थलाइन के अनुसार, अखरोट पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक साबित होता है। अखरोट में हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट के स्वास्थ्य को बेहर बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह मोटापा, हार्ट डिजीज को भी कम करने में योगदान निभाता है।

कैंसर रिस्क कम करता हैः विशेषज्ञों की मानें, तो अखरोट के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों के रिस्क को कम किया जा सकता है। इस बात की पुष्टि हेल्थलाइन में प्रकाशित एक रिपोर्ट से होती है। अखरोट में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है, जो स्वास्थ्य को बेहतर रखती है।

control blood sugar

वजन कम करता हैः अखरोट का सेवन करने से भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं, जो कि वेट कंट्रोल में मददगार साबित होता है। अखरोट को इंसुलिन के लिए रोकने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और टाइप-2 डायबिटीज को के रिस्क को कम करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।

दिमाग के लिए कारगरः बढ़ती उम्र की वजह से अक्सर याददाश्त कमजोर हो जाती है। इसके साथ ही अल्जाइमर जैसी घातक बीमारियं भी बढ़ती उम्र की ही देन है। वहीं अखरोट का सेवन कर दिमाग से जुड़ी इन बीमारियों के रिस्क को भी कम किया जा सकता है। अखरोट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और नर्वस सिस्टम में सूजन को कम करने में मदद करता है। अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।

image credit: Freepik

Read Next

Asia Cup 2023: नॉनवेज छोड़ वेजिटेरियन बने ये 6 भारतीय क्रिकेटर, जानें वेजिटेरियन डाइट के फायदे

Disclaimer