हृदय रोग दुनियाभर में मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक हैं। हर साल लाखों लोग हार्ट अटैक सहित ह्रदय रोगों से जुड़ी कई बीमारियों के कारण अपनी जान गंवाते हैं। आप जानते हैं कि एक स्वस्थ दिल का मतलब होता है एक स्वस्थ शरीर। यही कारण है कि आपको अपने दिल की अच्छी देखभाल करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। हृदय यानी की हमारा दिल संचार प्रणाली के माध्यम से पूरे शरीर में रक्त को पंप करता है और शरीर के विभिन्न भागों में ऑक्सीजन के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है। इतना ही नहीं यह दिल में जमा कचरे को हटाने में भी मदद करता है। दिल को स्वस्थ रखने में आपका खान-पान एक बहुत बड़ी भूमिका निभाता है क्योंकि आप जो खाते हैं वह सीधा आपके हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अखरोट जैसे कुछ खाद्य पदार्थ आपके दिल के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं और इनका एक निश्चित मात्रा में सेवन आपके दिल के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। तो आइए जानते हैं कैसे अखरोट आपके दिल के लिए फायदेमंद है।
कैसे अखरोट आपके लिए दिल के लिए है फायदेमंद
अखरोट एक प्लांट बेस्ड ओमेगा -3 फैटी एसिड, स्टेरोल्स और फैट का समृद्ध स्त्रोत है। अखरोट लिनोलेनिक एसिड में भी समृद्ध होता हैं, जो आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल का स्तर ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग विकसित होने का खतरा कम हो जाता है। अखरोट के सेवन से से शाकाहारियों में विशेष रूप से ओमेगा -3 और 6 फैटी एसिड की आवश्यकताओं की दैनिक जरूरत को पूरा करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः हार्ट अटैक के लक्षणों को पहचानना नहीं है आसान, जानें महिलाओं और पुरुषों में हार्ट अटैक के लक्षणों का अंतर
टॉप स्टोरीज़
अखरोट के स्वास्थ्य लाभ
अखरोट बहुत ही स्वस्थ माने जाते हैं क्योंकि ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिसमें हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन ई और खनिज शामिल होता है। अखरोट का सेवन टाइप 2 डायबिटीज का प्रबंधन करने में मदद कर सकता है, सूजन को कम कर सकता है, शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और साथ ही ब्लड प्रेशर के स्तर को भी कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ेंः बच्चों के दिल में क्यों होता है छेद? जानें किन कारणों से होता है ऐसा और कैसे करना चाहिए बचाव
आपको कितने अखरोट का सेवन करना चाहिए?
अखरोट बेहद ही पौष्टिक होते हैं लेकिन इन नट्स का कम मात्रा में सेवन करना चाहिए क्योंकि यह कैलोरी से भी भरपूर होता है। अखरोट के अधिक सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 1 ग्राम फैट 9 कैलोरी के बराबर होता है, इसका मतलब है कि बहुत अधिक खाने से आपके शरीर में कैलोरी बढ़ सकती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए एक समस्या का कारण बन सकती है। अखरोट की खुराक आपकी क्लीनिकल और बायोमेडिकल स्थिति पर निर्भर करती है। कुपोषित लोग अखरोट के 10-12 टुकड़े खा सकते हैं, जबकि स्वस्थ व्यक्ति 6-7 हिस्सों का सेवन कर सकते हैं। मोटे लोगों को प्रति दिन 5 से अधिक अखरोट के टुकड़े का उपभोग नहीं करना चाहिए।
वे लोग, जो हृदय रोग से पीड़ित हैं, अखरोट के 2-4 हिस्सों का सेवन कर सकते हैं। हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति को प्रति दिन 30 ग्राम फैट लेने की अनुमति होती है, जिसमें आप नट्स को भी शामिल कर सकते हैं। हालांकि, आपको अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करने से पहले एलर्जी की जांच करनी चाहिए। कुछ लोगों को अखरोट के सेवन से एलर्जी हो सकती है, इसलिए अखरोट का सेवन करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
Read more articles on Heart Health in Hindi