Vegetarian Cricketers In India: खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होती है, इसलिए उनकी डाइट औरों के मुकाबले थोड़ी अलग होती है। क्रिकेटर्स अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए डाइट और वर्कआउट करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इससे उन्हें लंबे समय तक एक्टिव रहने और एनर्जेटिक महसूस करने में मदद मिलती है। भारतीय टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपनी फिटनेस के लिए नॉनवेज डाइट फॉलो करते हैं। जबकि कुछ खिलाड़ी वेजिटेरियन डाइट को ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। इसलिए उन्होनें नॉनवेज छोड़ वेजिटेरियन डाइट को फॉलो करना शुरू किया है। आइए आज इसी विषय पर बात करते हुए जानें उन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में, जिन्होंने नॉनवेज छोड़ शाकाहारी आहार को अपनाया है।
वेजिटेरियन डाइट फॉलो करने वाले भारतीय क्रिकेटर्स- Indian Cricketers Who Are Following Vegetarian Diet
रोहित शर्मा- Rohit Sharma
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते हैं। रोहित पहले नॉनवेज का सेवन करना पसंद करते थे, लेकिन डाइट में जरूरी बदलाव करने के साथ ही उन्होंने नॉनवेज खाना पूरी तरह से छोड़ दिया है। साथ ही डाइट में प्रोटीन लेने के लिए वह अंडे का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं।
विराट कोहली- Virat Kohli
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस और पर्सनालिटी के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। एक पंजाबी फैमिली से होने के कारण विराट पूरी तरह से नॉन वेजिटेरियन थे। उनके लिए बटर चिकन के बिना रहना भी मुश्किल होता था। लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के चलते विराट ने 2018 के बाद से वेगन डाइट फॉलो करना शुरू किया। उनका मानना है कि वेगन डाइट से उन्हें ज्यादा एक्टिव और फिट रहने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़े- सेमी-वेजिटेरियन डाइट क्या है? डायटीशियन से जानें इसके 5 फायदे और इस डाइट में शामिल होने वाले फूड्स
शिखर धवन- Shikhar Dhawan
शिखर धवन खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए रखने के लिए वेजिटेरियन डाइट फॉलो करना ज्यादा बेहतर मानते हैं। उनका मानना है कि खाने में नॉनवेज लेने से उनकी जिंदगी में नेगेटिविटी आती है। इसलिए उन्होनें 2018 से नॉनवेज छोड़ वेजिटेरियन डाइट फॉलो करना शुरू कर दिया है।
सुरेश रैना- Suresh Raina
भारतीय क्रिकेट टीम के जाबाज खिलाड़ी सुरेश रैना वेजिटेरियन डाइट फॉलो करना ज्यादा पसंद करते हैं। उनका मानना है कि शाकाहारी खाने से उन्हें ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक बने रहने में मदद मिलती है।
मनीष पांडे- Manish Pandey
मनीष पांडे भारतीय क्रिकेट टीम से सबसे एक्टिव खिलाड़ियों में से एक हैं। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से वेजिटेरियन डाइट ले रहे हैं। इससे न सिर्फ उनमें स्टेमिना रहता है, बल्कि वह एक्टिव, फिट और ताकतवर महसूस भी करते हैं।
भुवनेश्वर कुमार- Bhuvneshwar Kumar
भुवनेश्वर कुमार को किंग ऑफ स्विंग के नाम से भी जाना जाता है। अपनी सेहत पर ध्यान देते हुए भुवनेश्वर डाइट का खास ध्यान रखते हैं। खुद को एक्टिव और फिट रखने के लिए भुवनेश्वर वेजिटेरियन डाइट फॉलो करना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि इससे पाचन बेहतर रहता है और उन्हें मैच के दौरान बेतहर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़े- वीगन डाइट क्या है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान
आइए अब जानते हैं कि शाकाहारी डाइट सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है- Benefits of Vegetarian Diet
- अगर आप नॉनवेज छोड़कर वेजिटेरियन डाइट लेना शुरू करते हैं, तो इससे आपको जल्द वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
- वेजिटेरियन डाइट में सभी चीजों प्लांट बेस्ड होती हैं, जिससे इसके सेवन से कोलेस्टॉल कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।
- कई अध्ययनों में यह बात साबित हुई है कि वेजिटेरियन डाइट लेने से ब्रेन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। यह ब्रेन को एक्टिव और शॉर्प रखने में मदद करती है।
- अगर आप वेजिटेरियन डाइट लेते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर, कोलेस्टॉल और हार्ट डिजीज को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।