सेमी-वेजिटेरियन डाइट क्या है? डायटीशियन से जानें इसके 5 फायदे और इस डाइट में शामिल होने वाले फूड्स

सेमि-वेजिटेरियन डाइट के कई फायदे होते हैं। यहां डायटीशियन से जानें इससे होने वाले फायदों के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सेमी-वेजिटेरियन डाइट क्या है? डायटीशियन से जानें इसके 5 फायदे और इस डाइट में शामिल होने वाले फूड्स

स्वस्थ रहने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट्स का सहारा लेते हैं। आपने कीटो डाइट, लो कार्ब्स डाइट और वीगन डाइट आदि के बारे में तो सुना होगा। लेकिन क्या कभी सेमि वेजिटेरियन डाइट के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको सेमि-वेजिटेरियन डाइट से स्वास्थ्य को होने वाले कुछ फायदों के बारे में बताएंगे। दरअसल, सेमि-वेजिटेरियन डाइट आमतौर पर प्लांट बेस्ड फूड्स को कहा जाता है। इसे फ्लैक्सीटेरियन डाइट के नाम से भी जाना जाता है। यह वीगन और वेजिटेरियन डाइट की तरह कोई स्ट्रिक्ट डाइट नहीं है, जिसका पालन आपको स्ट्रिक्ट होकर करना होगा। इस डाइट में व्यक्ति कभी-कभी मांसाहारी भोजन का भी सेवन कर सकता हेै। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा को शामिल करना चाहते हैं। इसी विषय पर विस्तार से जानने के लिए हमने मुबंई के पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल की सीनियर डायटिक्स ऑफिसर स्वीडल ट्रिंडल (Sweedal Trinidade, Senior Dietetics Officer, PD Hinduja Hospital, Mumbai) से बातचीत की। चलिए जानते हैं सेमि वेजिटेरियन डाइट के कुछ फायदे। 

heartpain

1. हृदय के लिए फायदेमंद (Beneficial for Heart)

डायटीशियन स्वीडल के मुताबिक सेमि-वेजिटेरियन डाइट हृदय को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। यह डाइट फाइबर रिच होने के साथ ही प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है। यह आपकी लिपिड प्रोफाइल को संतुलित करने के साथ ही कार्डियक हेल्थ को भी बढ़ावा देती है। इसे आहार में शामिल करने से आपका कोलेस्ट्रॉल घटता है और ब्ल़ड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। यह आपको हार्ट स्ट्रोक से बचाने में भी मददगार होती है। 

इसे भी पढ़ें - मानसून में जरूर खाएं पोई साग, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और कुछ सावधानियां

2. वजन कम करने में सहायक (Helpful in Weight Loss)

डायटीशियन स्वीडल ने बताया कि सेमि-वेजिटेरियन डाइट वजन कम करने के लिए बहुत कारगर है। हार्वड यूनिवर्सिटी द्वारा की गई एक शोध में पाया गया कि वेजिटेरियन डाइटर्स वजन घटाने में नॉन वेजिटेरियन डाटर्स से अधिक सक्षम होते हैं। इसलिए सेमि वेजिटेरियन डाइट वजन घटाने में ज्यादा असरदार साबित होती है। क्योंकि इस डाइट के अंतर्गत आपको मीट का सेवन नामात्र ही करना है। अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं तो इस डाइट को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। 

3. पोषक तत्वों की आपूर्ति करे (Supply Nutrients)

डायट्रिक ऑफिसर स्वीडल ने बताया कि सेमि-वेजिटेरियन डाइट में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिससे शरीर में न्यूट्रीश्नल डेफिशिएंसी नहीं होती है। इस डाइट में प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी12, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, विटामिन डी और आयोडीन आदि अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है। इस डाइट को अपनाने से आपको बॉडी के लिए जरूरी तकरीबन सभी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इसलिए बॉडी में न्यूट्रीश्नल डेफशिएंसी होने से बचाव के लिए आप सेमि-वेजिटेरियन डाइट का सहारा ले सकते हैं। 

4. कोशिकाओं के निर्माण में मददगार (Helps in Cell  Formation)

सेमि-वेजिटेरियन डाइट आपकी कोशिकाओं के निर्माण में भी काफी मददगार होती है। इस डाइट में मुख्य रूप से विटामिन बी 12 की प्रचुरता होती है। जो आपकी कोशिकाओं का निर्माण करती है। यही नहीं कोशिकाओं के निर्माण के साथ ही यह नर्व्स और ब्लड सेल्स को हेल्दी भी रखती है। यह शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के साथ ही एनीमिया के खतरे को भी कम करती है। 

diabetes

5. डायबिटीज में फायदेमंद (Helpful in Diabetes)

सेमि वेजिटेरियन डाइट ग्लाइसेमिक के स्तर को नियंत्रित करती है। इस डाइट को आहार में शामिल करने से आपका इंसुलिन का स्तर बेहतर रहने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। डायबिटीज पर काबू पाने के लिए यह बेहद प्रभावी डाइट मानी जाती है। चूंकि यह प्लांट बेस्ड फूड होते हैं इसलिए डायबिटीज के मरीज बिना किसी झिझक के इस डाइट को अपना सकते हैं। यह उनके टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को भी कम करने में मददगार होती है। 

इसे भी पढ़ें - दही के साथ शहद मिलाकर खाने के 5 फायदे, जानें डायटीशियन से

सेमि-वेजिटेरियन डाइट में आने वाले फूड्स (Semi Vegetarian Foods)

सेमि-वेजिटेऱियन डाइट में मुख्य रूप से सब्जियां और प्लांट बेस्ड प्रोटीन का ही सेवन किया जाता है। इस डाइट के अंतर्गत तैलीय खाना खाने की बजाय उबला हुआ और साधारण खाना खाने की सलाह दी जाती है। इसमें मुख्य रूप से दाल, फल, होल ग्रेन, सब्जियां और स्प्राउट्स आदि खाने की सलाह दी जाती है। इसमें ब्रोकली, पालक, गाजर, खीरे टमाटर, अरहर की दाल, सोया मेथी आदि प्रभावी फूड्स माने जाते हैं। 

सेमि वेजिटेरियन डाइट के कई फायदे हैं। इस लेख में दिए गए फायदों का लाभ उठाने के लिए आप भी इसका सेवन कर सकते हैं। 

Read more Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

दाल का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें बनाने का आसान तरीका

Disclaimer