हमारे रक्त में सफेद रक्त कोशिकाएं (white blood cells) मौजूद होती हैं जो शरीर को ना केवल संक्रामक रोगों से बचाती हैं बल्कि बाहरी हानिकारक प्रभाव से भी रक्षा करती हैं। ऐसे में अगर रक्त में इनकी कमी हो जाए तो शरीर कई रोगों से ग्रस्त हो जाता है इसलिए शरीर में इनका स्तर सामान्य होना जरूरी है। इन कोशिकाओं को प्रतिरक्षा तंत्र का हिस्सा माना जाता है अगर आपके शरीर में इनकी कमी है तो आप अपनी डाइट में बदलाव कर सफेद रक्त कोशिकाओं के स्तर को सामान्य कर सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है हम आपको अपने लेख में बताएंगे कि आप किन चीजों का सेवन करके अपने शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के स्तर को बढ़ा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
1 - विटामिन ई से बढ़ाएं सफेद रक्त कोशिकाएं
बता दें कि विटामिन ई सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में बेहद मददगार है। ऐसे में हमें अपनी डाइट में उनकी जरूर जोड़ना चाहिए जिसके अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन ई मौजूद हो। इसके अलावा विटामिन प्रतिरक्षा और एंटीऑक्सीडेंट के स्तर को भी सामान्य रखती है। ऐसे में जब वृद्धावस्था में प्रतिरक्षा तंत्र की मजबूती छूटने लगती है तो यह लोग विटामिन का सेवन करें और अपने शरीर को तंदुरुस्त बना सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
2 - ब्रोकली के सेवन से बढ़ाएं सफेद रक्त कोशिकाएं
खनिज और विटामिंस की पूर्ति के लिए ब्रोकली एक अच्छा स्रोत है। इसमें न केवल विटामिन ए पाया जाता है बल्कि अन्य विटामिन जैसे ई और बी भी मौजूद होते हैं। इसके अलावा यह कई एंटीऑक्सीडेंट्स का भी स्रोत है। ऐसे में सबको अपनी डाइट में ब्रोकली को जोड़ना चाहिए। इसके सेवन से ना केवल प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप इसे गैस पर ज्यादा पकाएंगे तो इसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व दूर हो जाएंगे। ऐसे में आप इसे ज्यादा गैस पर न पकाएं। इसके अलावा आप कच्चा भी सलाद के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- खाली पेट एलोवेरा जूस पीना होता है बहुत फायदेमंद, डायटीशियन स्वाती बाथवाल से जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे
3 - विटामिन सी से बढ़ाएं सफेद रक्त कोशिकाएं
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी बेहद महत्वपूर्ण तत्व है। बता दें कि विटामिन सी सबसे ज्यादा फलों में मौजूद होता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में फलों के साथ-साथ नींबू और संतरे भी जोड़ें। आजकल ये मार्केट में दवा के रूप में भी मौजूद है। ऐसे में आप विटामिन सी की खुराक भी ले सकते हैं। विटामिन सी ना केवल रक्त में मौजूद सफेद रक्त कोशिकाओं का विकास करता है बल्कि ये शरीर में बैक्टीरिया से लड़ने में भी मददगार है। लेकिन विटामिन की अधिक मात्रा में शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकती है। इसीलिए डॉक्टर से पूछ कर अपने शरीर के अनुसार इसकी सीमित मात्रा निर्धारित करें और इसका सेवन करें।
4 - दही के सेवन से बढ़ाएं सफेद रक्त कोशिकाएं
एक्सपर्ट दही का सेवन नियमित रूप से करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा एक्सपर्ट क्यों कहते हैं। बता दें कि दही में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन डी कई रोगों से हमारे शरीर को बचाता है। साथ ही इसके सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है। अंदरुनी रूप से स्वस्थ बनाने में दही एक अच्छा विकल्प है। अगर आप अपने रक्त में सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाना चाहते हैं तो दही एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के दौरान पानी पीने की आदत हो सकती है नुकसानदायक, डाइटीशियन से जानें इसके खतरे और समस्याएं
5 - लाल शिमला मिर्च से सामान्य रहे रक्त सफेद रक्त कोशिकाएं
बता दें कि लाल शिमला मिर्च के सेवन से भी शरीर में विटामिन सी की जरूरत को पूरा किया जा सकता है। आप दिन में दो से तीन बार लाल शिमला मिर्च का सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर ना केवल विटामिन सी बल्कि beta-carotene भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो न केवल आंखों के लिए अच्छा है बल्कि त्वचा की सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी है। ऐसे में आप अपनी आंखों की सेहत के साथ रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने के लिए भी अपनी डाइट में लाल शिमला मिर्च को जोड़ सकते हैं।
6 - बादाम के सेवन से बढ़ाएं सफेद रक्त कोशिकाएं
बादाम के अंदर विटामिन ई के साथ-साथ फाइबर, कॉपर, पोटेशियम आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में बदाम के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली में मजबूती के साथ साथ कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी सही रहता है। ध्यान दें कि लो बीपी और शुगर को कंट्रोल करने में भी बदाम एक अच्छा विकल्प है। ऐसे में आप बदाम को अपनी डाइट में जोड़ें और उसके अनेक गुणों का लाभ उठाएं।
7 - ग्रीन टी के सेवन से बढ़ाएं सफेद रक्त कोशिकाएं
काली चाय और ग्रीन टी दोनों ही सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इनके अंदर एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ फ्लेवोनॉयड भी मौजूद होता है। जो शरीर की कई लोगों से सुरक्षा करता है। साथ ही यह रक्त में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या को भी बढ़ाता है। इसके सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है। ऐसे में आप काली चाय और ग्रीन टी को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं।
नोट- ध्यान दें कि ऊपर बताई गई चीजों से आप अपने ब्लड में सफेद रक्त कोशिकाओं के स्तर को बढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर ऊपर बताएगी चीजों में से किसी एक से भी आपको एलर्जी है तो इन चीजों का सेवन भूलकर भी ना करें वरना आपको अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं भी अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले या किसी भी चीज का सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। वजन कम करने या किसी कारणवश किसी स्पेशल डाइट को फॉलो कर रहे हैं तब भी अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले संपर्क करें। इसके अलावा अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त है इन चीजों का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर दें।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi