Semi Vegetarian Diet: इन दिनों कई तरह के डाइट प्लान पॉपुलर हो रहे हैं। आपने कीटो डाइट, लो कार्ब्स डाइट, मेडिटेरियन और वीगन डाइट के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या कभी सेमी वेजिटेरियन डाइट के बारे में सुना है? सेमी-वेजिटेरियन डाइट को फ्लेक्सिटेरियन डाइट भी कहा जाता है। इस डाइट प्लान में ज्यादातर प्लांट बेस्ड फूड्स को शामिल किया जाता है। इन दिनों सेमी वेजिटेरियन डाइट (Semi Vegetarian Diet Health Benefits) यंग लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रही है। यही वजह है आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं सेमी वेजिटेरियन डाइट में क्या खाया जाता है और इसके फायदे क्या हैं। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स गुरुग्राम की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन डॉ. नीति शर्मा (Dr Neeti Sharma, Sr. Consultant - Nutrition & Dietetics) से बातचीत की।
क्या सेमी-वेजिटेरियन डाइट क्या है?- What is semi vegetarians Diet?
डॉ. नीति शर्मा का कहना है कि सेमी-वेजिटेरियन डाइट एक ईटिंग स्टाइल है। इस डाइट का मुख्य उद्देश्य प्लांट बेस्ड फूड पर फोकस करना और मीट व मीट से बनें प्रोडक्ट को न खाने की बजाय इसके कंजंप्शन को कम करना है। सेमी-वेजिटेरियन, वीगन और कीटो से थोड़ी फ्लेक्सिबल होती है। डाइटिशियन का कहना है कि सेमी-वेजिटेरियन डाइट में प्लांट बेस्ट फूड के साथ मीट को एक सीमित मात्रा में शामिल किया जाता है इसलिए यह यंग लोगों के बीच पॉपुलर हो रही है।
इसे भी पढ़ेंः सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है मेडिटेरियन डाइट, इन चीजों का किया जाता है सेवन
सेमी-वेजिटेरियन डाइट में क्या खाना चाहिए?- What foods do semi vegetarians eat?
- डाइटिशियन का कहना है कि इस डाइट में मुख्यतः प्लांट बेस्ड प्रोटीन का ही सेवन किया जाता है।
- ज्यादातर मौसमी फल, सब्जियां, फलियां और साबुत अनाज खाएं।
- मीट, अंडे और रेट मीट की बजाय प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन करें।
- कम प्रेस्ड और अधिकतर नेचुरल फूड्स खाएं।
- चीनी और आर्टिफिशियल स्वीटनर का सेवन सीमित मात्रा में करें।
- सप्ताह या महीने में एक या दो बार मीट और अंडे खाएं।
सेमी-वेजिटेरियन डाइट के फायदे- Health Benefits Semi vegetarians
- इस डाइट में प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी12 जैसे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।
- सेमी-वेजिटेरियन डाइट में शरीर को प्रचुर मात्रा में फाइबर मिलता है, जो वजन और मोटापा घटाने में मदद करते हैं।
- हाई फाइबर और प्रोटीन होने की वजह से सेमी-वेजिटेरियन डाइट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करती है।
- इस डाइट में मुख्य रूप से विटामिन बी 12 की प्रचुरता होती है। जो कोशिकाओं के निर्माण में मदद करती है।
- एक्सपर्ट की मानें तो इसे फॉलो करने से ग्लाइसेमिक के स्तर बनाए रखने में मदद मिलती है जिससे डायबिटीज जैसी बीमारी नहीं होती है।
Image Credit: Freepik.com
With Inputs: Dr Neeti Sharma, Sr. Consultant - Nutrition & Dietetics at Marengo Asia Hospitals, Sector 56, Gurugram