Dry Fruits for Healthy Digestion: पाचन सही रहने से भूख खुलकर लगती है और खाना भी ठीक से पचता है। पेट में मौजूद गुड़ बैक्टीरिया खाने को तेजी से पचाने में मदद करते हैं। पाचन खराब रहने से व्यक्ति की सेहत नहीं बनती है और कई बार गैस, अपच और कब्ज की समया भी हो जाती हैं। बहुत से लोग पाचन को हेल्दी रखने के लिए कई तरह की दवाइयों के साथ चूर्ण का सेवन भी करते हैं, लेकिन फिर भी फायदा नहीं मिलता है। ऐसे में पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कई तरह के ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी किया जा सकता हैं। अक्सर लोग ये समझते हैं कि ड्राई फ्रूट्स केवल शरीर को ताकतवर बनाने के लिए ही होते हैं। लेकिन आपको बता दें, ड्राई फ्रूट आसानी से पच जाते हैं। इनमें फाइबर, खनिज, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इनके सेवन से शरीर हेल्दी रखने के साथ कई बीमारियों से बचाव होता हैं। आइए जानते हैं पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
खजूर
खजूर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पाचन-तंत्र को हेल्दी बनाने के लिए खजूर का सेवन किया जा सकता है। खजूर में फाइबर से भरपूर होता हैं। ऐसे में इसके सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलने के साथ पेट साफ होने में मदद मिलती है। पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए रात को सोने से पहले खजूर का सेवन करें।
किशमिश
पोषक तत्वों से भरपूर किशमिश के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। किशमिश पाचन को बढ़ावा देने के साथ दिन की इससे शुरुआत करना शरीर के लिए अच्छा रहता है। किशमिश के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ पाचन-तंत्र मजबूत होता है।
खुबानी
पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए खुबानी का सेवन किया जा सकता हैं। खुबानी मीठी होने के साथ स्वादिष्ट भी होती है। खुबानी में फाइबर, बीटा-कैरोटीन, विटामिन बी, पोटेशियम और प्रोटीन पाया जाता है, जो कब्ज, गैस से राहत देने के साथ आंखों को भी हेल्दी रखता हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल
बादाम
पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए बादाम का सेवन किया जा सकता हैं। बादाम में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन ई पाया जाता हैं। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होने के साथ पेट स्वस्थ रहता है। बादाम के सेवन से वजन कम करने में मदद भी मिलती है।
पिस्ता
पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए पिस्ता का सेवन किया जा सकता है। पिस्ता में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को दूर करने के लाथ पेट को साफ रखता है। पिस्ता डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। इसके सेवन से हार्ट भी हेल्दी रखता है।
पाचन-तंत्र को हेल्दी रखने रखने के लिए ये ड्राई फ्रूट्स खाए जा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version