Diet Tips To Get Vitamin D During Winter In Hindi: विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। विटामिन-डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। कमजोर हड्डियों के कारण ऑस्टियोपोरसिस या फ्रैक्चर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यहां तक कि बच्चों की ग्रोथ के लिए भी विटामिन-डी बहुत जरूरी है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह एकमात्र ऐसा विटामिन है, जिसे हमारा शरीर अपने आप धूप में प्रोड्यूस कर सकता है। लेकिन, ठंड के मौसम में धूप की कमी के कारण बॉडी में विटामिन-डी जनरेट नहीं हो पाता है। सवाल है, ऐसे में ठंड के दिनों में विटामिन-डी की कमी की आपूर्ति कैस कर सकते हैं। विटामिन-डी आप अपनी डाइट से भी हासिल कर सकते हैं। इस लेख में आप जानेंगे कि विटामिन-डी की कमी होने पर क्या-क्या खाएं?
विटामिन-डी कमी होने पर क्या-क्या खाएं- How To Get Vitamin D During Winter In Hindi
फैटी फिश- Fatty fish
विटामिन-डी कमी होने पर आप अपनी डाइट में फैटी फिश शामिल कर सकते हैं। फैटी फिश के लिए आप हिल्सा और रोहू जैसी फिश खा सकते हैं। यह विटामिन-डी का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके अलावा, इन मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स जैसे न्यूट्रिएंट्स भी मिल सकते हैं। इससे ओवर ऑल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए खाएं ये फूड्स
टॉप स्टोरीज़
अंडे का पीला भाग- Eggs yolks
जैसा कि आप जानते होंगे कि अंडा प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। आमतौर पर प्रोटीन के लिए लोगों को अंडे का सफेद भाग खाने की सलाह दी जाती है। अगर आपको विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए अंडे का सेवन करना है, तो इसके लिए पीला भाग खाएं। अंडे की जर्दी में प्रोटीन और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।
इसे भी पढ़ें: शरीर में विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए खाएं ये फल, हड्डियां होंगी मजबूत
मशरूम- Mushroom
विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए मशरूम का सेवन कर सकते हैं। हेल्थलाइन की मानें, तो मशरूम विटामिन-डी का बहुत अच्छा स्रोत है। मशरूम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसे शाकारी और मांसाहारी कोई भी खा सकता है। ठंड के मौसम में चूंकि काफी कम धूप निकलती है, तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
सोया मिल्क- Soy milk
विटामिन-डी पाने के लिए आप सोया मिल्क पी सकते हैं। आमतौर पर वेजिटेरियन लोगों के लिए खाने-पीने की चीजों से विटामिन-डी लेना काफी मुश्किल होता है। ज्यादातर सब्जियों या फलों से ज्यादा मात्रा में विटामिन-डी नहीं मिलता है। हालांकि, इनमें अन्य पोषक तत्व हो सकते हैं। वहीं, अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो सोया मिल्क के जरिए विटामिन-डी की कमी का कुछ हद तक पूरा कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik