शरीर में विटामिन डी की कमी से कौन से रोग हो सकते हैं?

विटामिन डी की कमी से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती है। इससे बचाव के लिए आप ये उपाय अपना सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में विटामिन डी की कमी से कौन से रोग हो सकते हैं?


शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। विटामिन डी से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आपका शरीर अच्छे से काम कर पाता है। विटामिन डी के सेवन से आपका मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र से संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है। यह हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनी रहती है। यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य परेशानियों को भी कम करने में मदद कर सकता है। फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए भी आपको विटामिन डी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, विटामिन डी की कमी से आपको कई तरह के रोग हो सकते हैं। इन रोगों के कारण आपका शरीर अंदर से कमजोर हो सकता है। इसलिए आपको अपने शरीर में विटामिन डी की कमी के लक्षणों को जरूर समझना चाहिए। 

विटामिन डी की कमी के लक्षण

1. ब्लड प्रेशर बढ़ना 

2. चेहरे और हाथों पर झुर्रियां पड़ना 

3. जोड़ों और हड्डियों में दर्द रहना  

4. मांशपेशियों में थकान महसूस होना 

5. थकावट और कमजोरी रहना  

6. नींद आना और थकान

7. तनाव और डिप्रेशन महसूस होना 

vitamin-d-deficiency-disease

विटामिन डी की कमी से होने वाले रोग

1. सांसों की समस्या 

विटामिन डी की कमी से आपको सांसों की समस्या हो सकती है। दरअसल इससे आपका इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो सकता है। साथ ही सांस की नली में संक्रमण का डर भी रहता है। क्योंकि विटामिन की कमी से आपका शरीर संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकता है। 

इसे भी पढे़ं- शाकाहारी लोग विटामिन D की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये 5 चीजें

2. ऑस्टियोपोरोसिस की दिक्कत 

विटामिन डी की कमी से आपकी हड्डियां और दांत कमजोर हो सकते हैं। इससे आपको हड्डियों से संबंधित परेशानी जैसी ऑस्टियोपोरोसिस की दिक्कत हो सकती है। कम विटामिन डी का स्तर कैल्शियम अवशोषण को कम करता है और कैल्शियम अवशोषण हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए आपको कुछ देर धूप में बैठने की जरूरत होती है। 

vitamin-d-deficiency-disease

3. डिप्रेशन की परेशानी 

विटामिन डी की कमी से आपको डिप्रेशन की दिक्कत होती है। इसकी कमी से आपको अच्छे से नींद नहीं आती है और साथ ही अनिद्रा की दिक्कत हो सकती है। इससे आपको भूख की कमी, चिड़चिड़ापन और निराशा की भावना महसूस होती है। इसके लिए आपको दूध और पनीर का सेवन जरूर करना चाहिए। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

Stomach Heat Causes : इन कारणों से बढ़ सकती है पेट की गर्मी , जानें उपाय

Disclaimer