विटामिन डी हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है। ये हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। विटामिन डी हमारे शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे न्यूट्रिएंट्स को अवशोषित करने में मदद करता है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन डी हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। लेकिन, क्या आपको पता है कुछ ऐसी बीमारियां या स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जो आपके शरीर में विटामिन डी के अवशोषण को बाधित कर सकता है। आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानते हैं किन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण शरीर में विटामिन डी की कमी (vitamin d ki kami kyu hoti h) हो सकती है?
विटामिन डी की कमी का कारण बनने वाली स्वास्थ्य समस्याएं - Health conditions that interfere with vitamin D absorption in hindi
डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानते हैं कि "विटामिन डी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण ये आपके शरीर में सही तरह से अवशोषित नहीं हो पाता है।" इन बीमारियों में-
1. सेलिएक रोग - Celiac Disease
सेलिएक डिजीज में मरीज के छोटी आंत के ऊपरी हिस्सा यानी विल्ली डैमेज हो जाती है। इससे खाने में मौजूद पोषक तत्वों, खासकर विटामिन डी को ठीक से अवशोषित होने में समस्या हो सकती है। बता दें कि अगर आपका गट हेल्थ ठीक तरह से काम नहीं कर रहा तो शरीर में विटामिन डी को अब्जॉर्ब होने में समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर नजर आते हैं ये 6 लक्षण, न करें नजरअंदाज
2. क्रोहन रोग - Crohn’s Disease
क्रोहन डिजीज भी एक तरह की इंफ्लेमेशन से जुड़ी गट की बीमारी है, जिसमें खाने से पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है। इस कारण क्रोहन डिजीज होने के कारण शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है।
3. क्रोनिक पैन्क्रियाटाइटिस -Chronic Pancreatitis
क्रोनिक पैन्क्रियाटाइटिस की समस्या में अग्न्याशय में लगातार सूजन की समस्या रहती है। इस कारण ये सही मात्रा में आपके शरीर में पाचन एंजाइम नहीं छोड़ पाता है। इससे फैट पचाने में मुश्किल होती है और विटामिन डी भी अवशोषित नहीं हो पाता है, जिसका असर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर होता है और हड्डियां कमजोर होने का जोखिम बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: विटामिन D से भरपूर 7 सुपरफूड्स: हड्डियों को मजबूत बनाएं और इम्यूनिटी बढ़ाएं
4. सिस्टिक फाइब्रोसिस - Cystic Fibrosis
सिस्टिक फाइब्रोसिस एक जेनेटिक बीमारी है, जो पीड़ित के शरीर के कई अंगों में मोटी परत बना सकती है। यह बीमारी आमतौर पर बच्चों में पाचन से जुड़ी समस्या का कारण बन सकती है। इस समस्या में पाचन एंजाइम गट तक नहीं पहुंच पाते हैं और विटामिन के अवशोषण को बाधित कर सकते हैं, जिससे शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है।
5. लिवर की बीमारी - Liver Disease
लिवर विटामिन डी को शरीर में अवशोषित करने में अहम भूमिका निभाता है। लिवर विटामिन डी को शरीर में एक्टिव करने का काम करता है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में लिवर से जुड़ी बीमारी के कारण भी आपके शरीर में विटामिन डी का अवशोषण बाधित हो सकता है। अगर लिवर ठीक तरह से काम नहीं करता है, तो यह विटामिन डी को अवशोषित नहीं करता है, जिससे शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है।
6. किडनी की बीमारी - Kidney Disease
लिवर की ही तरह किडनी भी विटामिन डी को शरीर में एक्टिव रूप से बदलने में अहम भूमिका निभाता है। किडनी की समस्या होने पर शरीर में विटामिन डी के शरीर में घूलने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है, जिससे विटामिन डी की कमी हो सकती है।
निष्कर्ष
अगर आपको भी इनमें से कोई स्वास्थ्य समस्या है तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। इसलिए, अपनी बीमारी की जांच के साथ शरीर में विटामिन डी के स्तर की जांच करें, डॉक्टर की सलाह पर विटामिन डी सप्लीमेंट या उसका एक्टिव फॉम लें। साथ ही अपनी डाइट का खास ध्यान रखें।
Image Credit: Freepik
FAQ
विटामिन डी की कमी से क्या दिक्कत आती है?
विटामिन डी की कमी से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकता है, जिसमें हड्डियों और मांसपेशियों की कमजोरी भी शामिल है। इसके अलावा, थकान, डिप्रेशन और इम्यूनिटी के कमजोर होने की समस्या हो सकती है।विटामिन डी के क्या कार्य हैं?
विटामिन डी हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। यह शरीर के ब्लड में कैल्शियम और फास्फोरस को भी अब्जॉर्ब करने का काम करता है।विटामिन डी के लिए क्या खाएं?
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में मछली, दूध, अनाज और संतरे के जूस को डाइट में शामिल करें।