Vitamin D and B12 Deficiency in Hindi: स्वस्थ शरीर के लिए कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स बेहद जरूरी होते हैं। इनमें विटामिन डी और विटामिन बी12 भी शामिल हैं। ये दोनों विटामिन्स सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं। शरीर में इन विटामिन्स की कमी से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। आपको बता दें कि विटामिन डी, हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होता है। वहीं, विटामिन बी12 शरीर की तंत्रिका कोशिकाओं और रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन बी12, आयरन के अवशोषण में भी अदद करता है। ऐसे में जब शरीर में विटामिन डी और विटामिन बी12 की एक साथ कमी हो जाती है, तो कई लक्षणों का अनुभव होने लगता है। आइए, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं विटामिन डी और विटामिन बी12 की एक साथ कमी होने के लक्षण (Vitamin D and B12 ki Kami ke Lakshan)-
विटामिन डी और बी12 की एक साथ कमी होने के लक्षण- Vitamin D and B12 Deficiency Together Symptoms in Hindi
1. मांसपेशियों में दर्द
शरीर में विटामिन डी और बी12 की कमी होने पर मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है। दरअसल, इन विटामिन्स की कमी से मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। इसकी वजह से दर्द का अनुभव हो सकता है। अगर आपको लंबे समय से मांसपेशियों में दर्द है, तो विटामिन डी और बी12 की जांच जरूर कराएं।
2. थकान और कमजोरी
शरीर में विटामिन डी और बी12 की एक साथ कमी होने से थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। दरअसल, विटामिन बी12 की कमी होने पर, शरीर आयरन का पूरा अवशोषण नहीं कर पाता है। इससे एनीमिया रोग हो सकता है। थकान और कमजोरी, एनीमिया का लक्षण हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- शरीर को विटामिन D की जरूरत क्यों होती है? जानें इसकी कमी के लक्षण
3. हाथों और पैरों में झुनझुनी
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर हाथों और पैरों में झुनझुनी भी हो सकती है। अगर आपको हाथों या पैरों में झुनझुनी का अनुभव हो रहा है, तो इस संकेत को बिलकुल नजरअंदाज न करें। हाथों-पैरों की झुनझुनी, व्यक्ति को परेशान कर सकता है। अगर आपको हाथों या पैरों में झुनझुनी हो, तो एक बार विटामिन बी12 और डी की जांच जरूर कराएं।
4. डिप्रेशन
शरीर में विटामिन डी और बी12 की कमी होने से तनाव, चिंता या डिप्रेशन जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। दरअसल, विटामिन बी12 की कमी से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। इसका असर मूड पर पड़ता है। ऐसे में डिप्रेशन महसूस हो सकता है। इतना ही नहीं, विटामिन बी12 की कमी तंत्रिका संबंधी और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या हर व्यक्ति के लिए विटामिन डी सप्लीमेंट लेना जरूरी होता है? एक्सपर्ट से जानें
5. याद्दाश्त कमजोर होना
विटामिन बी12 और डी की कमी से ब्रेन हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है। इन दोनों विटामिन्स की कमी से याद्दाश्त कमजोर हो सकती है। विटामिन डी और बी12 की कमी से स्मृति हानि हो सकती है। इतना ही नहीं, इनकी कमी से ब्रेन फॉग भी हो सकता है।
Vitamin D and B12 Deficiency Symptoms: शरीर में विटामिन बी12 और विटामिन डी की एक साथ कमी होने पर मांसपेशियों में दर्द, थकान, कमजोरी, हाथों-पैरों में झुनझुनी, डिप्रेशन और याद्दाश्त कमजोर होने जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो तुरंत विटामिन बी12 और विटामिन डी की जांच जरूर कराएं।