vVitamin D Supplements: शरीर को एनर्जी प्रदान करने के लिए हमें हेल्दी और पौष्टिक डाइट की आवश्यकता होती है। पौष्टिक डाइट से मिलने वाले विटामिन्स और मिनल्स हमारे शरीर की कोशिकाओं को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इससे व्यक्ति को पोषण मिलता है और वह बीमारियों से दूर रहता है। शारीरिक कार्यों और शरीर के अंगों को संचालन के लिए नियमित रूप से एनर्जी की आवश्यकता होती है। यदि, आप हर समय थकान या कमजोरी (Tiredness And Fatigue) महसूस करते हैं, तो ऐसे में कई बार आप बिना डॉक्टर से सलाह लिए विटामिन्स और मिनरल्स की कुछ सप्लीमेंट्स दवाएं ले लेते हैं। ऐसे में कई बार आपके मन में यह सवाल उठता होगा कि क्या वाकई में हर व्यक्ति के लिए विटामिन डी सप्लीमेंट्स फायदेमंद हो सकते हैं। इस लेख में आगे वेव क्योर सेंटर के ऑर्थोपेडिक्स डॉक्टर पाठक से जानते हैं कि अंकित पाठक से जानते हैं कि क्या विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है?
विटामिन डी का महत्व - Vitamin D importance In Hindi
विटामिन डी सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने पर त्वचा में निर्मित होता है। यह कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण को बेहतर करता है, जिससे हड्डियों और दांतों का विकास और उनको मजबूती मिलती है। इसके अलावा, विटामिन डी मांसपेशियों के कार्य, प्रतिरक्षा प्रणाली, और कोशिकाओं के लिए भी आवश्यक होता है।
विटामिन डी की कमी से होने वाले नुकसान - Health Problem Due To Vitamin D Deficiency In Hindi
विटामिन डी की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। बच्चों में, यह रिकेट्स नामक बीमारी का कारण बन सकती है, जिसमें हड्डियां कमजोर और विकृत हो जाती हैं। वहीं वयस्कों में, यह ऑस्टियोमलेशिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों का कारण बन सकती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फ्रैक्चर का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा, विटामिन डी की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
सप्लीमेंट्स की आवश्यकता
कई लोग अपनी रोजाना डाइट से पर्याप्त विटामिन डी प्राप्त नहीं कर पाते हैं। खासकर, जिन क्षेत्रों में सूर्य नहीं आता है उनको ज्यादा समस्या होती है। ऐसे मामलों में, विटामिन डी सप्लीमेंट्स एक प्रभावी विकल्प हो सकते हैं। गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, और जो लोग सूरज की रोशनी में कम समय बिताते हैं, वे डॉक्टर की सलाह के बाद विटामिन डी सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।
क्या सभी के लिए फायदेमंद होता है विटामिन डी सप्लीमेट्स लेना - Are Vitamin D supplements Are Healthy For Everyone in Hindi
बिना डॉक्टरी सलाह के हर किसी के लिए विटामिन डी लेना फायदेमंद नहीं होता है। अत्यधिक मात्रा में विटामिन डी लेने से टॉक्सिन बढ़ सकते हैं, जिसे हाइपरविटामिनोसिस डी कहा जाता है। इसके लक्षणों में मतली, उल्टी, कमजोरी, और किडनी की समस्याएं शामिल हो सकती हैं। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकता है जो पहले से ही पर्याप्त विटामिन डी प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा, जो लोगो अन्य सप्लीमेंट्स और दवाओं का सेवन कर रहे हैं, उनके शरीर में विटामिन डी का स्तर प्रभावित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: विटामिन डी सप्लीमेंट लेते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, एक्सपर्ट से जानें
Vitamin D Deficiency: विटामिन डी हमारे शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसकी कमी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। हालांकि, विटामिन डी की सप्लीमेंट्स सभी के लिए आवश्यक नहीं होती है। अत्यधिक मात्रा में विटामिन डी का सेवन शरीर में टॉक्सिन को बढ़ा सकती है, इसलिए सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर की सलाह आवश्य लेनी चाहिए।