Doctor Verified

क्या विटामिन डी लेवल कम होने से पुरुषों को सिरदर्द हो सकता है? जानें कारण

लोगों में विटामिन और मिनरल्स की कमी होने के मामले बेहद आम हो गए हैं। आगे जानते हैं कि क्या विटामिन डी की कमी से पुरुषों को सिरदर्द हो सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या विटामिन डी लेवल कम होने से पुरुषों को सिरदर्द हो सकता है? जानें कारण

विटामिन और मिनरल्स सेहत के लिए आवश्यक होते हैं। इनसे शरीर को पोषण मिलता है, जो एनर्जी के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है। इसी तरह विटामिन डी भी हमारी हड्डियों के लिए आवश्यक माना जाता है। विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। बोन हेल्थ और इम्यून सिस्टम के लिए कैल्शियम जरूरी होता है। लेकिन, कई बार कुछ पुरुषों को विटामिन डी की कमी का सामना करना पड़ता है। शरीर में कई कारणों से विटामिन डी की कमी (Low Level Of Vitamin D) हो सकती है, जो विभिन्न रोगों की वजह बन सकता है। इस लेख में आगे वेव क्योर सेंटर के सीनियर ऑर्थोपेडिक डॉक्टर अंकित पाठक से  जानते हैं कि क्या विटामिन डी की वजह से पुरुषों के सिरदर्द हो सकता है। 

विटामिन डी की कमी के कारण क्या पुरुषों में सिरदर्द हो सकता है? - Does Low Level Of Vitamin D Could Lead To Headache In Hindi  

विटामिन डी शरीर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाता है। यह कैल्शियम और फॉस्फेट के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है, जो हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए आवश्यक है। इसके अलावा, यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इससे शरीर संक्रमणों से लड़ने में सक्षम होता है। विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। रिसर्च के मुताबिक विटामिन डी की कमी से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। यह कमी पुरुषों और महिलाओं दोनों को हो सकती है। विटामिन डी की कमी से शरीर में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं, जो सिरदर्द का कारण बन सकते हैं। यह प्रतिक्रिया हर पुरुष में अलग-अलग हो सकती है। 

  • सेरोटोनिन का प्रभाव: विटामिन डी सेरोटोनिन के स्तर को प्रभावित कर सकता है, जो मूड और दर्द को नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन डी की कमी से सेरोटोनिन का स्तर कम हो सकता है, जिससे सिरदर्द और माइग्रेन की संभावना बढ़ सकती है।
  • सूजन: विटामिन डी की कमी सूजन को बढ़ा सकती है, जो सिरदर्द का कारण बन सकती है। सूजन के कारण न्यूरोकेमिकल्स रिलीज होते हैं जो दर्द को बढ़ा सकते हैं।
  • मांसपेशियों की समस्याएं: विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों की कमजोरी और ऐंठन हो सकती है, जो सिरदर्द का कारण बन सकती है।

vitamin d deficiency and headache

विटामिन डी के स्तर को बढ़ाने के उपाय - Prevention Tips For Vitamin D Deficiency In Hindi  

यदि आपको लगता है कि विटामिन डी की कमी के कारण सिरदर्द या अन्य समस्याएं हो सकती है, तो ऐसे में आप आगे बताए उपायों को अपना सकते हैं। 

  • धूप में समय बिताना: हर दिन कम से कम 15-30 मिनट धूप में बिताएं। इससे शरीर प्राकृतिक रूप से विटामिन डी की कमी दूर होगी। 
  • डाइट में बदलाव: विटामिन डी की कमी होने पर आप डाइट में मछली, अंडे, और फोर्टिफाइड दूध का सेवन करें। इसके अलावा, विटामिन डी सप्लीमेंट्स भी लिए जा सकते हैं, लेकिन इन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए।
  • एक्सरसाइज: नियमित एक्सरसाइज से भी शरीर में विटामिन डी का स्तर बढ़ सकता है, क्योंकि यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

इसे भी पढ़ें : विटामिन डी सप्लीमेंट लेते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, एक्सपर्ट से जानें

Does Low Level Of Vitamin D Could Lead To Headache: विटामिन डी की कमी से बचने के लिए पुरुषों को धूप में समय बिताना चाहिए। साथ ही, डाइट और लाइफस्टाइल में आवश्यक बदलाव करने चाहिए। विटामिन डी की कमी के कारण हाथ-पैरों में दर्द व हड्डियां कमजोर हो सकती है। इसके साथ ही कुछ संभावित लक्षण जैसे सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इन लक्षणों को अनदेखा न करें, ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

Read Next

17 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer