17 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।         
  • SHARE
  • FOLLOW
17 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

मेष राशि के जातकों को आज के दिन बेहतर रहने की जरूरत है। अगर आप पहले से ही बीमार हैं तो ऐसे में स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे आप स्वस्थ रहेंगे।  

वृष 

वृष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज के दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से आप छोटी-मोटी कई समस्याओं के घेरे में आ सकते हैं। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए। आज के दिन आप स्वस्थ और शांत महसूस करेंगे। 

कर्क 

कर्क राशि के जातकों को आज पूरे दिन उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी। स्वस्थ रहने के लिए आपको साइकिलिंग, स्विमिंग और वेट लिफ्टिग जैसी एक्सरसाइज करनी चाहिए। 

सिंह 

सिंह राशि के लोगों को आज अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। खराब खान-पान को फॉलो करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

कन्या 

कन्या राशि के लोगों को आज फिटनेस से जुड़ी दिनचर्या में शामिल होने की जरूरत है। ऐसे में आपको अपने वजन को नियंत्रित रखने के साथ ही पुरानी समस्याओं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। 

तुला 

तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों में फायदा देखने को मिल सकता है। आज हेल्दी डाइट जैसे फल, और ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए।  

वृश्चिक 

आज के दिन आप उर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने के साथ ही प्रोटीन युक्त डाइट लेनी चाहिए।  

धनु 

धनु राशि के लोगों को आज दिनभर उर्जावान महसूस हो सकते हैं। इसके लिए नियमित तौर पर व्यायाम करने के साथ ही दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी भी पिएं। 

मकर 

मकर राशि के लोगों को आज आहार विचार दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपको पुरानी स्वास्थ्य समस्याओंं में आराम देखने को मिल सकता है। 

कुंभ 

इस राशि के लोगों को आज के दिन स्ट्रेस कम करने की जरूरत है। आज आपको ऑफिस या फिर घर के किसी प्रकार के भी तनाव को लेने से बचना चाहिए। इससे मेंटल हेल्थ पर असर पड सकता है। 

मीन 

मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। आपको स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल करना चाहिए। 

 

 

Read Next

क्या हर व्यक्ति के लिए विटामिन डी सप्लीमेंट लेना जरूरी होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer