Doctor Verified

क्या विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स लेना सही है? डॉक्टर से जानें

Vitamin B12 Deficiency in Hindi: विटामिन बी12 की कमी होने पर हाथों-पैरों पर झुनझुनी होने लगती है। क्या इसका सप्लीमेंट लेना सेहत के लिए सही होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स लेना सही है? डॉक्टर से जानें

Vitamin B12 Supplements in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए शरीर को कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। इसमें विटामिन बी12 भी एक है। यानी विटामिन बी12 शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। यह शरीर के कई जरूरी कार्यों को करता है। आपको बता दें कि विटामिन बी12 डीएनए और लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम को भी विकसित करने में सहायता करता है। इसके अलावा, विटामिन बी12 बालों, त्वचा और नाखूनों की हेल्थ के लिए भी जरूरी होता है। अगर शरीर में विटामिन बी12 सही मात्रा में है, तो आप स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। वहीं, शरीर में विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) होने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। इसकी कमी होने पर अक्सर लोग सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या वाकई विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स लेना सही है? इस बारे में स्पर्श अस्पताल, इन्फैंट्री रोड की कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. पूजा जगन्नाथ से जानें-

विटामिन बी12 की कमी क्यों होती है?

डॉ. पूजा के अनुसार, विटामिन बी12 की कमी तब होती है, जब शरीर मांस, मछली, डेयरी प्रोडक्ट्स या अन्य खाद्य पदार्थों का सही तरीके से अवशोषण नहीं कर पाता है। इस स्थिति में शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। साथ ही, इसकी कमी के लक्षणों का अनुभव भी हो सकता है। इसके अलावा, अनहेल्दी डाइट की वजह से भी शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

डॉ. पूजा बताती हैं, “विटामिन बी12 की कमी होने पर थकान और कमजोरी जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इनके अलावा, मूड में बदलाव और हाथ-पैरों में झुनझुनी होना भी, विटामिन बी12 के लक्षण हो सकते हैं।”

vitamin b12

क्या विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स लेना सही है?

डॉ. पूजा बताती हैं, “वैसे तो विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए नेचुरल तरीकों को ही महत्व देना चाहिए। लेकिन विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स लेना भी सही होता है। खासकर, अगर आप शाकाहारी हैं, तो विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स ही एक अच्छा विकल्प माना जाता है। वहीं, 50 से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी विटामिन बी12 की कमी होने पर सप्लीमेंट्स ही देना फायदेमंद होता है।”

इसे भी पढ़ें- विटामिन बी12 की कमी से बढ़ता है इन 5 बीमारियों का खतरा, लक्षणों को न करें अनदेखा

रोजाना कितना विटामिन बी12 लेना चाहिए?

डॉ. पूजा बताती हैं, “महिलाओं और पुरुष वयस्कों को रोजाना 2.4mcg विटामिन बी12 लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, हर व्यक्ति की विटामिन बी12 की जरूरत अलग-अलग हो सकती है। इसलिए विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स लेने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।”

विटामिन बी12 की कमी किसी भी उम्र और लिंग के लोगों में हो सकती है। अगर आपको भी थकान, कमजोरी और हाथों-पैरों में झुनझुनी हो, तो इस स्थिति में विटामिन बी12 की जांच जरूर करवाएं। आप इसकी कमी पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।

Read Next

पास की चीजें धुंधली दिखाई दे तो यह हो सकता है Hyperopia का संकेत, जानें इसके कारण और लक्षण

Disclaimer