Doctor Verified

पास की चीजें धुंधली दिखाई दे तो यह हो सकता है Hyperopia का संकेत, जानें इसके कारण और लक्षण

कुछ लोगों को पास का दिखाई देने में समस्या होती है। यह हाइपरोपिया का संकेत हो सकता है। आगे जातने हैं इसके कारण और लक्षण के बारे में विस्तार से
  • SHARE
  • FOLLOW
पास की चीजें धुंधली दिखाई दे तो यह हो सकता है Hyperopia का संकेत, जानें इसके कारण और लक्षण


हाइपरोपिया, जिसे आमतौर पर दूर दृष्टि दोष (farsightedness) कहा जाता है, एक सामान्य नेत्र विकार है जिसमें व्यक्ति को निकट की वस्तुएं धुंधली दिखाई देती हैं, जबकि दूर की वस्तुएं स्पष्ट दिखाई देती हैं। यह समस्या आंख की बनावट में परिवर्तन के कारण होती है, जिसमें आंख की फोकसिंग पवार प्रभावित होती है। हाइपरोपिया किसी भी उम्र के लोगों में हो सकता है, लेकिन यह अधिकतर बच्चों और वयस्कों में पाया जाता है। इस लेख में आई केयर सेंटर के वरिष्ट नेत्र सर्जन डॉक्टर संजीव गुप्ता से जानते हैं कि हाइपरोपिया के कारण और इसके लक्षणों क्या हो सकते हैं।

हाइपरोपिया क्या है?

हाइपरोपिया आंखों से जुड़ी समस्या है, जिसमें व्यक्ति को पास की चीज धुंधली दिखाई देती है। हाइपरोपिया नेत्र विकार है जिसमें आंख की रोशनी सही ढंग से रेटिना (आंख के पिछले हिस्से) पर केंद्रित नहीं होती है। इसके बजाय, यह रेटिना के पीछे फोकस होती है, जिससे पास की वस्तुएं धुंधली दिखाई देती हैं। यह विकार आमतौर पर आंख के आकार में असामान्यताओं या आंख की लेंस की शक्ति में कमी के कारण होता है।

हाइपरोपिया वाले व्यक्ति को दूर की वस्तुएं आसानी से दिखाई देती हैं, लेकिन नजदीक की चीजें पढ़ने या देखने में कठिनाई होती है, जैसे कि पढ़ाई, कंप्यूटर का इस्तेमाल, या मोबाइल स्क्रीन देखना। यदि हाइपरोपिया गंभीर हो, तो व्यक्ति को दूर और पास दोनों ही वस्तुएं धुंधली दिखाई दे सकती हैं।

हाइपरोपिया के कारण - Causes Of Hyperopia In Hindi

आंख की लंबाई में कमी

आंख के आकार में कोई भी परिवर्तन हाइपरोपिया का प्रमुख कारण हो सकता है। हाइपरोपिया तब होता है जब आंख की लंबाई सामान्य से कम होती है, जिससे रेटिना पर सही तरीके से फोकस नहीं हो पाता है। आंख की छोटी लंबाई के कारण रोशनी रेटिना के पीछे फोकस होती है और व्यक्ति को पास की वस्तुएं धुंधली दिखाई देती हैं।

hyperopia symptoms and causes in hindi

लेंस की पावर में कमी

आंख के लेंस की फोकस करने की क्षमता में कमी आने से हाइपरोपिया हो सकता है। लेंस की मोटाई या उसकी वक्रता में कोई गड़बड़ी होने से आंखों की लाइट फोकस करने की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे यह रेटिना के पीछे फोकस करती है और धुंधलापन पैदा करती है।

आनुवंशिकता (Genetics)

हाइपरोपिया का एक महत्वपूर्ण कारण आनुवंशिकता भी है। यदि परिवार में किसी को हाइपरोपिया है, तो इसकी संभावना होती है कि अगली पीढ़ी में भी यह समस्या हो सकती है। आनुवंशिक रूप से कमजोर दृष्टि वाले लोगों में आंख की संरचना में विकार हो सकता है, जिससे यह स्थिति उत्पन्न होती है।

आयु से संबंधित परिवर्तन

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, आंखों की लेंस की लचीलेपन की क्षमता कम हो जाती है, जिससे पास की वस्तुएं देखने में कठिनाई होती है। इस स्थिति को प्रेसबायोपिया कहा जाता है, लेकिन यह हाइपरोपिया से जुड़ी हो सकती है, क्योंकि इसमें भी पास की वस्तुएं धुंधली दिखाई देती हैं।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

कुछ स्वास्थ्य समस्याएं, जैसे डायबिटीज, आंखों में सूजन या आंखों की सर्जरी के बाद हाइपरोपिया हो सकता है। इसके अलावा, बच्चों में विकास के दौरान आंख की संरचना में होने वाले बदलाव भी हाइपरोपिया का कारण बन सकते हैं।

हाइपरोपिया के लक्षण - Symptoms Of Hypeopia In Hindi 

हाइपरोपिया के लक्षण आमतौर पर व्यक्ति की दृष्टि और आंखों की फोकसिंग क्षमता पर निर्भर करते हैं। यह समस्या हल्के से लेकर गंभीर रूप तक हो सकती है। इसके कुछ प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं-

  • पास की वस्तुएं धुंधली दिखाई देना, कंप्यूट पर काम करते हुए परेशानी होना। 
  • आंखों में तनाव (Eye Strain), जलन
  • सिरदर्द बने रहना
  • ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई
  • आंखों की थकान, आदि। 

इसे भी पढ़ें: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 6 टिप्स, मिलेगा फायदा

हाइपरोपिया एक सामान्य नेत्र विकार है, जो आंख की संरचना में परिवर्तन या लेंस की शक्ति में कमी के कारण होता है। इसके लक्षणों को पहचानकर समय पर निदान और उपचार लेने से इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

Read Next

इन 3 कारणों से हो सकता है पीठ में दर्द, डॉक्टर से जानें इससे छुटकारा पाने के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version