Doctor Verified

शरीर को विटामिन D की जरूरत क्यों होती है? जानें इसकी कमी के लक्षण

सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आपको डाइट से सही मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स प्राप्त हों। यहां जानिए, शरीर को विटामिन D की जरूरत क्यों होती है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर को विटामिन D की जरूरत क्यों होती है? जानें इसकी कमी के लक्षण


वर्तमान समय में तेजी से बदलती लाइफस्टाइल का बुरा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। आजकल ज्यादातर लोग दिनभर ऑफिस में बैठकर काम करते हैं और देर रात तक जागते हैं, जिसके कारण सुबह भी देर से उठते हैं। ऐसे में लोगों का धूप से सामना कम होता है, जिससे शरीर को सही मात्रा में विटामिन D भी प्राप्त नहीं होता है। यही कारण है कि आज के समय में कई लोग पीठ और बदन में दर्द के अलावा कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान रहते हैं। दरअसल, धूप विटामिन D का सबसे अच्छा सोर्स है, यही वजह थी कि पुराने समय में लोग लंबे समय तक धूप में वक्त बिताते थे, जिसके कारण उनके शरीर में विटामिन D की कमी नहीं होती थी। हमारे शरीर को विटामिन D की जरूरत क्यों होती है? इस बारे में हमने पीजीआई रोहतक में अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टर विनय सांगवान (Dr Vinay Sangwan, Medical officer) से बात की है।

शरीर को विटामिन D की जरूरत क्यों होती है? - Why Do We Need Vitamin D In Hindi

डॉक्टर विनय सांगवान ने बताया कि विटामिन D, हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह न केवल हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बल्कि इम्यून सिस्टम, मांसपेशियों और शरीर के विभिन्न अंगों और प्रणालियों के कार्य के लिए आवश्यक है। शरीर में विटामिन D की  कमी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। विटामिन D कैल्शियम के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। संक्रमणों और बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो, ऐसे में विटामिन D इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और ऑटोइम्यून बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है। इसके साथ ही विटामिन D मांसपेशियों की कमजोरी और दर्द को कम करने में भी सहायक होता है।

इसे भी पढ़ें: विटामिन डी लेते समय न करें ये 3 गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

विटामिन D की कमी के लक्षण  - Symptoms Of Vitamin D Deficiency

1. विटामिन D की कमी से हड्डियों और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे चोट का खतरा बढ़ जाता है।

2. विटामिन D की कमी से व्यक्ति को थकान और कमजोरी का एहसास होता है। इसके कारण मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं।

3. विटामिन D की कमी से डिप्रेशन, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन रहता है। विटामिन D की कमी मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।

4. विटामिन D की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है और व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: विटामिन बी 12 की कमी से भी हो सकती है स्किन हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या, जानें बचाव के उपाय

vitamin D

विटामिन डी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? - What To Eat To Increase Vitamin D

विटामिन D का सबसे अच्छा सोर्स सूरज की रोशनी है। सूर्य की किरणों से त्वचा में विटामिन D का निर्माण होता है। इसके लिए व्यक्ति का हर दिन 10-20 मिनट धूप में रहना पर्याप्त होता है, खासकर सुबह या शाम के समय। इसके अलावा आप अंडे की जर्दी, मशरूम और सैल्मन और टूना मछली का सेवन भी विटामिन D के लिए कर सकते हैं। अगर व्यक्ति के शरीर में विटामिन D की ज्यादा कमी है और प्राकृतिक सोर्स से पर्याप्त विटामिन D नहीं मिल पाता है, तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

उम्र के हिसाब से यूरिन में पस सेल्‍स की नॉर्मल रेंज कितनी होनी चाहिए? जानें डॉक्टर से

Disclaimer