Doctor Verified

शरीर में विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए खाएं ये फल, हड्डियां होंगी मजबूत

Fruits To Fulfill Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन डी की कमी बहुत खतरनाक होती है, जानें इसकी कमी पूरा करने के लिए किन फलों का सेवन करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए खाएं ये फल, हड्डियां होंगी मजबूत


Fruits To Fulfill Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) होने पर कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। विटामिन डी न सिर्फ हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहने से लेकर आंतरिक अंगों को ठीक ढंग से फंक्शन करने में भी मदद करता है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आपके पैरों और हड्डियों में दर्द, चलने-फिरने में दिक्कत और शारीरिक कमजोरी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शरीर में विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए आपको डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रोजाना कुछ देर धूप में टहलने और विटामिन डी से भरपूर फूड्स का सेवन करने से आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। आइये इस लेख में जानते हैं विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए कौन से फल खाने चाहिए।

विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए खाएं ये फल- Fruits To Fulfill Vitamin D Deficiency in Hindi

विटामिन डी की कमी से न सिर्फ हड्डियां कमजोर होती हैं बल्कि इसकी वजह से दिमाग भी कमजोर हो जाता है। विटामिन डी की कमी के लक्षणों को सही समय पर समझ लेने के बाद सही कदम उठाने से आप इस गंभीर समस्या से बच सकते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "कुछ फलों में विटामिन डी की भरपूर मात्रा पायी जाती है। नियमित रूप से संतरा, बेरीज जैसे फलों का सेवन करने से आपको फायदा मिलता है।" नियमित रूप से डाइट में विटामिन डी की भरपूर मात्रा वाले फूड्स को शामिल करने से आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी हो सकती है।

Fruits To Fulfill Vitamin D Deficiency

इसे भी पढ़ें: शरीर में विटामिन डी की कमी क्यों होती है? जानें कैसे करें बचाव

इन फलों में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है, इन्हें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए-

1. संतरे का करें सेवन

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आपको डाइट में संतरे को शामिल करना चाहिए। रोजाना संतरे का जूस पीने या इसका सेवन करने से आपको विटामिन डी की कमी पूरा करने में फायदा मिलेगा। संतरे में कैल्शियम, विटामिन डी, आयोडीन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

2. सेब खाएं

रोजाना एक सेब खाने से आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार होने से बच सकते हैं। सेब खाने से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। सेब में विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में विटामिन का प्रोडक्शन बढ़ता है और हड्डियों को मजबूती मिलती है।

3. स्ट्रॉबरी का करें सेवन

स्ट्रॉबरी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन, पोटैशियम, फोलेट, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में विटामिन डी का प्रोडक्शन बढ़ता है और हड्डियों का निर्माण तेजी से होता है।

4. अनानास का करें सेवन

शरीर में विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए रोजाना अनानास का सेवन करने से फायदा मिलता है। अनानास में कैल्शियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में विटामिन डी की कमी होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, न करें नजरअंदाज

विटामिन डी की कमी से रिकेट्स जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और कामकाज करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए आप ऊपर बताये गए फलों को डाइट में शामिल करें। इसका सेवन करने से बहुत फायदा मिलेगा।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या उड़द दाल खाने से वाकई स्पर्म काउंट बढ़ता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version