शरीर में विटामिन डी की कमी क्यों होती है? जानें कैसे करें बचाव

What Causes Vitamin D Deficiency: जानें शरीर में विटामिन डी की कमी क्यों होती है और इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में विटामिन डी की कमी क्यों होती है? जानें कैसे करें बचाव


What Causes Vitamin D Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक तत्वों का संतुलित मात्रा में होना जरूरी है। शरीर में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और जरूरी मिनरल्स की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। शरीर के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों में कमजोरी, दांतों से जुड़ी समस्याएं और कई बीमारियों का खतरा भी रहता है। शरीर में विटामिन डी एक हॉर्मोन की तरह से भी काम करता है। इसलिए संतुलित मात्रा में इसका बना रहना जरूरी होता है। विटामिन डी की कमी खानपान से गड़बड़ी और भागदौड़ भरी जीवनशैली होने के कारण ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। इसकी वजह से बच्चों में रिकेट्स का खतरा रहता है, वहीं बड़े लोगों में हड्डियों की कमजोरी या ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी शरीर में आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम को अवशोषित करने के लिए भी जरूरी होता है। आइए जानते हैं शरीर में विटामिन डी की कमी क्यों होती है और इसकी कमी से बचने के क्या उपाय हैं?

विटामिन डी की कमी क्यों होती है? - Vitamin D Deficiency Causes in Hindi

 Vitamin D Deficiency Causes

आमतौर पर शरीर में विटामिन डी की कमी का मुख्य कारण पोषण की कमी माना जाता है। लेकिन लाइफस्टाइल से जुड़े कारणों की वजह से भी शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। आज के समय में यह समस्या इतनी कॉमन हो गयी है कि हर तीसरे व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है। दरअसल ज्यादा समय बंद कमरों में रहने वाले लोगों में या जो लोग धूप में नहीं जाते हैं उनमें इस समस्या का खतरा ज्यादा रहता है। इसके अलावा डाइट में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स का न होना भी इसका कारण हो सकता है। जंक फूड्स और फास्ट फूड्स का ज्यादा सेवन करने वाले लोग भी विटामिन डी की कमी का शिकार हो सकते हैं। शरीर में विटामिन डी की कमी के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं-

  • ज्यादातर समय बंद कमरे में रहना या धूप में न जाना।
  • नाईट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों में विटामिन डी की कमी।
  • फास्ट फूड्स और चाइनीज फूड्स का अधिक सेवन।
  • गर्भवती महिलाओं में कुछ कारणों से विटामिन डी की कमी का खतरा।
  • डेयरी उत्पाद जैसे दूध, दही आदि का सेवन न करने की वजह से।

शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन डी?

विटामिन डी शरीर के लिए बहुत जरूरी विटामिंस में से एक है। आज के समय में जहां लोग समय के अभाव और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण स्वस्थ खानपान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसकी वजह से कई बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। विटामिन डी शरीर में मौजूद न सिर्फ एक जरूरी विटामिन है, बल्कि इसके कई और काम भी हैं। विटामिन डी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के लिए बहुत जरूरी होती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने में बहुत उपयोगी है। इसके अलावा हड्डियों को मजबूत रखने और दांतों के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी माना जाता है। विटामिन डी के 2 प्रकार होते हैं- पहला विटामिन डी 2 (एग्रो कैल्सी फेरल) और दूसरा विटामिन डी 3 (कॉलेकैल्सिफेरॉल) है। विटामिन डी 2 का उत्पादन शरीर में नहीं होता है, यह पौधों से प्राप्त किया जाता है। वहीं विटामिन डी 3 का उत्पादन शरीर में होता है, यह सूरज की किरणों से होने वाली प्रतिक्रिया से शरीर में बनता है। इसके अलावा विटामिन डी 3 मछलियों में भी पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में विटामिन डी की कमी से कौन से रोग हो सकते हैं?

विटामिन डी की कमी से बचने के उपाय- How to Prevent Vitamin D Deficiency in Hindi

शरीर में विटामिन डी की कमी से बचने क लिए आपको खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना चाहिए। अगर आप नाईट शिफ्ट में काम करते हैं, तो आपको दिन में थोड़ी देर धूप में टहलना या बैठना चाहिए। धूप में थोड़ी देर तक टहलने से आप शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा खानपान में सुधार जरूर करना चाहिए। विटामिन डी से भरपूर फूड्स का सेवन करने से आप शरीर में विटामिन डी की कमी पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आप डाइट में मछली, अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स, मीट, अनाज और संतरा आदि को शामिल करें। विटामिन डी की कमी के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

पेट की गंदगी को कैसे बाहर निकालें?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version