Expert

जंक फूड और फास्ट फूड में क्या अंतर होता है? जानें ये क्यों माने जाते हैं सेहत के लिए नुकसानदायक

फास्ट फूड और जंक फूड के बीच में अगर आपको कंफ्यूजन है, तो आइए जानते हैं इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में विस्तार से-   
  • SHARE
  • FOLLOW
जंक फूड और फास्ट फूड में क्या अंतर होता है? जानें ये क्यों माने जाते हैं सेहत के लिए नुकसानदायक


हम में से कई लोग जंक फूड और फास्ट फूड के बीच के अंतर को समझने में कंफ्यूज रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह दोनों फूड काफी अलग (Is junk food and fast food same) होते हैं। साथ ही जंक फूड और फास्ट फूड खाने के अलग-अलग नुकसान और फायदे होते हैं। जी हां, डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि जंक फूड और फास्ट फूड दोनों ही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय होता है। लेकिन अगर आप दोनों में से किसी एक को को चुनना चाहते हैं, तो फास्ट फूड को चुनें। फास्ट फूड जंक फूड की तुलना में आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं फास्ट फूड और जंक फू़ड के बीच के अंतर को -

फास्ट फूड क्या है ?  (What is Fast Food )

फास्ट फूड वह भोजन होता है, जिसे आप रेस्तरां से ऑर्डर करते हैं और आपका यह ऑर्डर कुछ ही मिनटों में आपको उपलब्ध हो जाता है। इन फूड को इस तरह से डिजाइन किया जाता है, जो आपके तेज रफ्तार में उपलब्ध हो जाए। फास्ट फूड में पिज्जा, बर्गर, चाउमीन, फ्राइज जैसी चीजें शामिल होती हैं। 

जंक फूड क्या है ? (What is Junk Food )

जंक फूड ऐसे आहार को कहा जाता है, तो आपको पैकेट में उपलब्ध होता है और जिसे बनाने का झंझट नहीं होता है। बस पैकेट खोला और खा लिया। एक्सपर्ट का कहना है कि जंक फूड में पोषक तत्वों की मात्रा जीरो के बराबर होती है। एक शब्दों में इस तरह के आहार को आप कैलोरी से भरपूर आहार कह सकते हैं। जंक फूड में चिप्स, पैकेट बंद सैंडविच, कुरकुरे जैसी चीजें शामिल होती हैं। 

इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी में हो रही है जंक फूड खाने की क्रेविंग तो खाएं ये 8 हेल्दी फूड्स, क्रेविंग से तुरंत मिलेगा छुटकारा

जंक फूड और फास्ट फूड के फायदे (Junk Food and Fast Food Benefits )

डायटीशियन का कहना है कि यह दोनों ही आहार स्वास्थ्य की दृष्टि से नुकसानदेय होते हैँ। हालांकि, दोनों में से अगर किसी एक का चुनाव किया जाए, तो फास्ट फूड आपके लिए ज्यादा ठीक रहेगा। क्योंकि इसमें कुछ हद तक ताजी चीजों जैसे - हरी सब्जियां, फल, अनाज का मिश्रण होता है। वहीं, जंक फूड में ताजी चीजें बिल्कुल भी नहीं होती हैं। 

जंक फूड के फायदे की बात की जाए, तो स्वास्थ्य के लिए यह बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होती हैं। हालांकि, अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं, तो इसे खाने के रूप में शामिल कर सकते हैं। यानि खानपान की सुविधा न होने पर आप इस तरह के फूड को स्टोर करके रख सकते हैं।

फास्ट फूड के फायदे  की बात की जाए, तो यह भी स्वास्थ्य के लिए ताजे फल और सब्जियों की तुलना में फायदेमंद नहीं होता है। हालांकि, अगर आपको घर का खाना खाने का विकल्प नहीं है, तो आप इसे एक विकल्प के रूप में शामिल कर सकते हैं। 

जंक फूड के नुकसान ( Junk Food Side Effects )

  • जंक फूड में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से आपको सिरदर्द और माइग्रेन बढ़ सकता है।
  • इतना ही नहीं, इसमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में आपको इसका सेवन करने से एक्ने की परेशानी हो सकती है। 
  • अत्यधिक मात्रा में जंक फूड खाने से व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। 

फास्ट फूड के नुकसान ( Fast Food Side Effects )

  • फास्ट फूड में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिसकी वजह से आपके ब्लड में शुगर और और इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ सकता है।
  • जंक फूड की तरह फास्ट फूड में भी सोडियम की मात्रा अधिक होती है। सोडियम का स्तर बढ़ने से शरीर में अत्यधिक पानी जमा हो सकता है, जिससे सूजन हो सकती है
  • फास्ट फूड में मौजूद कार्ब्स और चीनी दांतों में कैविटी का कारण बन सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें - FSSAI ने स्कूलों के आसपास चिप्स, बर्गर, कोला जैसे अनहेल्दी फूड्स बेचने पर लगाया बैन, बताया सेहत के लिए खतरनाक

फास्ट फूड और जंक फूड दोनों ही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय होते हैं। इसलिए अपने नियमित आहार में इस तरह की चीजों को शामिल करने से बचें। ताकि आपका शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रह सके। 

 

 

 

Read Next

धूप के कारण होने वाले होठों के कालेपन को दूर करेंगे ये 6 उपाय, बनाएंगे होठों को सॉफ्ट और गुलाबी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version