हम में से ज्यादातर लोग अपने चेहरे और शरीर की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन लगाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में होंठों (Lips) को सूरज की रोशनी से अधिक क्षति होती है। क्योंकि यह हमारे शरीर का बहुत ही संवेदनशील हिस्सा होता है। ऐसे में लिप्स से सनबर्न की परेशानी हो सकती है। सनबर्न की वजह से आपके होंठ लाल, सूजे हुए नजर आ सकती हैं। साथ ही कुछ लोगों के लिप्स की परत काफी ज्यादा पतली होती है, जिसकी वजह से उन्हें फफोले भी पड़ सकते हैं। ऐसे में लिप्स का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आपको लिप्स पर सनबर्न की समस्या हो गई है, तो आप कुछ प्राकृतिक उपचारों की मदद से इस परेशानी को दूर कर सकते हैं।
लिप्स पर सनबर्न की समस्या दूर करने के उपाय ( How to Get rid Sunburnt Lips )
1. ठंडी सिंकाई
लिप्स पर सनबर्न की परेशानी होने पर आप ठंडी सिंकाई कर सकते हैं। इससे सनबर्न की समस्या से काफी राहत मिल सकता है। इसके लिए 1 आइस पैक लें। अब इसमे अपने होंठों की सिंकाई करें। करीब 10 से 15 मिनट तक होंठों कि सिंकाई करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें - होठों को सुंदर और बड़ा बनाने के लिए दालचीनी से बनाएं नैचुरल लिप प्लंपर, जानें तरीका
टॉप स्टोरीज़
2. नारियल तेल
लिप्स पर स सनबर्न की परेशानी से राहत पाने के लिए नारियल तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 टीस्पून एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल लें। अब इस तेल को अपने होंठो पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। दिन में कई बार इसका इस्तेमाल करें। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है, तो सनबर्न की परेशानी से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है।
3. टी-ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल के इस्तेमाल से लिप्स के सनबर्न से आराम मिल सकता है। इसके लिए हथेली पर 2 से 3 बूंटें टी-ट्री ऑयल लें। अब इसमें 1 चम्मच नारियल तेल मिक्स करके अपने होंठो पर लगाएं। करीब 20 से 30 मिनट बाद अपने होंठों को साफ कर लें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।
4. एलोवेरा
लिप्स पर सनबर्न की समस्या होने पर आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फफोले के दर्द को कम करने में लाभकारी हो सकता है। इसके लिए एक एलोवेरा की पत्तियां लें। अब इस पत्ते को बीच से काटकर जेल निकाल लें। अब इस तेल को करीब 10 से 15 मिनट तक अपने होंठों पर लगाकर रख दें। दिन में दो से तीन बार होंठों पर एलोवेरा जेल लगाने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके अलावा आप मार्केट से भी एलोवेरा जेल खरीदकर लगा सकते हैं।
5. बादाम तेल
सनबर्न की शिकायत होने पर बादाम तेल का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए कोल्ड प्रेस्ड बादाम तेल लें। अब इसे अपने लिप्स पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। दिन में 2 से 3 बार लिप्स पर बादाम तेल लगाएं। इससे लिप्स सनबर्न से छुटकारा पाने में काफी लाभ मिलेगा। दरअसल, बादाम तेल में फोटोप्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है, तो पराबैंगनी किरणों से होने वाले नुकसान को रोकने में प्रभावी होता है।
इसे भी पढ़ें - खूबसूरत होंठों के लिए हल्दी से बनाएं लिप बाम और लिप स्क्रब, जानें रेसिपी और 5 फायदे
6. शहद
सनबर्न की परेशानी को दूर करने के लिए शहद का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 टीस्पून कच्चा शहद लें। अब इसे सीधे अपने होंठों पर लगाएं। करीब 20 से 30 मिनट बाद अपने होंठो को धो लें। दिन में 2 से 3 बार शहद लगाने से होंठो के सनबर्न से राहत मिल सकता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, तो आपकी परेशानी को दूर करने में प्रभावी है।
लिप्स सनबर्न की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन असरदार घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। यह प्राकृतिक तरीके से आपकी समस्या को दूर करने में प्रभावी है।