Does Urad Dal Increase Sperm Count: दाल का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। दाल प्रोटीन, विटामिन बी, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम और कई अन्य विटामिन और मिरल्स का बहुत अच्छा स्रोत होती हैं। दाल की कई किस्में होती हैं और सभी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इनमें से उड़द की दाल का सेवन पुरुषों के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसका सेवन करने से शुक्राणु बढ़ाने और उनकी गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है। लेकिन अक्सर लोग पूछते हैं कि क्या वाकई ऐसा है? क्या वाकई उड़द दाल खाने से स्पर्म काउंट बढ़ता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। उनकी मानें, तो यह सही है की उड़द की दाल पोषण से भरपूर होती है और पुरुषों की कई समस्याएं दूर करने में भी यह लाभकारी है। स्पर्म काउंट बढ़ाने में उड़द दाल कैसे लाभकारी है, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
क्या उड़द की दाल से स्पर्म काउंट बढ़ता है- Does Urad Dal Increase Sperm Count In Hindi
आयुर्वेद में काली दाल जिसे उड़द दाल कहते हैं, का विशेष महत्व है। इसे सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई जरूरी फैटी एसिड होते हैं, जिन्हें हमारा शरीर खुद नहीं बनाता है। यह मानव शरीर के बहुत आवश्यक होते हैं, खासकर मस्तिष्क के लिए। उड़द दाल को प्राकृतिक कामोत्तेजक माना जाता है, इसे यौन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह शुक्राणुओं की संख्या और उनकी गतिशीलता में सुधार करती है। यह वीर्य की गुणवत्ता और मात्रा बढ़ाने में भी यह मदद करती है। यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन और शीघ्रपतन की समस्या दूर करने में भी लाभकारी है। यह शरीर को ऊर्जावान बनाने में भी मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: क्या पुरुष नसबंदी के बाद स्पर्म बनना बंद हो जाते हैं? जानें डॉक्टर की राय
उड़द दाल खाने के अन्य फायदे- Urad Dal Benefits In Hindi
- हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है
- शरीर को ऊर्जावान बनाती है
- हड्डियां व मांसपेशियों को मजबूत बनाती है
- ब्लड शुगर को कंट्रोल रखती है
इसे भी पढ़ें: स्पर्म बनने में कितना टाइम लगता है? जानें पुरुषों का टेस्टिस एक दिन में कितने स्पर्म बनाता है
- जोड़ों के दर्द को करे दूर
- वजन घटाने में है मददगार
- एंटीऑक्सीडेंट्स से होती है भरपूर
- लिवर और किडनी को भी रखे स्वस्थ
अगर पुरुष अपनी डाइट में उड़द दाल शामिल करते हैं, तो इससे उन्हें कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। खासकर, अगर कोई पुरुष यौन संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है, तो उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version