
Benefits Of Eating Strawberry In Winter: स्ट्रॉबेरी जितनी खाने में फायदेमंद होती है शरीर के लिए उतनी ही पौष्टिक भी होती है। सर्दियों में यह काफी मात्रा में बाजार में मिलती है। ऐसे में सर्दियों में इसे अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें। स्ट्रॉबेरी में कई तरह के पषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, फोलेट, फाइबर और विटामिन सी। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र हेल्दी रहता है। यह खाने में खट्टी मीठी होती है, जिसका स्मूदी बना कर पी जा सकती हैं। इसमें मौजूद आयरन शरीर की कमजोरी को दूर करता है। स्ट्रॉबेरी में कैलोरी काफी कम होती है, जो वजन को कम करने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखता है। इसे आप बच्चों को भी आसानी से दें सकते हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से सर्दियों में स्ट्रॉबेरी खाने के अन्य फायदों के बारे में।
इम्यूनिटी मजबूत करें
सर्दियों में मौसमी बीमारियों का संक्रमण ज्यादा रहता हैं। ऐसे में सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन किया जा सकता है। स्ट्रॉबेरी विटामिन सी से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ इंफेक्शन से भी शरीर का बचाव करती हैं। इसके सेवन से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
सर्दियों में स्टॉबेरी खाने से हार्ट हेल्दी रहता है। स्ट्रॉबेरी खाने से ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन कम होती है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट को हेल्दी रखते हैं। स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंथोसायनिन नामक फ्लेवोनोइड हार्ट को कई बीमारियों से बचाता हैं।

डायबिटीज को करें कंट्रोल
सर्दियों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में सर्दियों में इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है। नियमित स्ट्रॉबेरी खाने से टाइप 2 मधुमेह का खतरा भी कम होता है। स्ट्रॉबेरी खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहने के साथ शरीर स्वस्थ रहता है।
इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं ये 6 चीजें, किचन में जरूर होनी चाहिए मौजूद
कब्ज से राहत
स्ट्रॉबेरी फाइबर से भरपूर होती है। इसके सेवन से पाचन हेल्दी रहने के साथ गैस, एसिडिटी और अपच से राहत मिलती है। स्ट्रॉबेरी खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होने के साथ शरीर स्वस्थ रहता है। स्ट्रॉबेरी खाने से पेट आसानी से साफ होता है।
कैंसर को रोकने में मदद करता है
स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर की रोकथाम में मदद करता है। स्ट्रॉबेरी में ल्यूटिन और जीथानासिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकते हैं। स्ट्रॉबेरी के सेवन से कैंसर से प्रभावी ढंग से लड़ने की क्षमता मिलती है।
सर्दियों में स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version