
Must Have Ingredients In The Kitchen Shelf: सर्दी-खांसी की समस्या हो या जोड़ों का दर्द, बरसों से कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज घरेलू नुस्खों के जरिए किया जा रहा है। घरेलू नुस्खों में केवल प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे समस्या जड़ से खत्म होती है और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। इसी तरह कई ऐसी चीजें हैं जो किचन में जरूर मौजूद होनी चाहिए। क्योंकि इन चीजों के इस्तेमाल से कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान हो सकता है। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन चीजों के बारे में।

सेहत के लिए फायदेमंद ये 6 चीजें किचन में जरूर होनी चाहिए मौजूद- Must Have Ingredients In The Kitchen Shelf
सेब का सिरका- Apple Cider Vinegar
वजन घटाने से लेकर पाचन संबंधित समस्याओं के लिए सेब का सिरका फायदेमंद माना जाता है। इसे आप सलाद या सूप तैयार करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब के सिरके में कई ऐसे आवश्यक गुण पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने में भी मदद करते हैं।
चिया सीड्स- Chia Seeds
चिया सीड्स हर घर में जरूर मौजूद होने चाहिए। इनमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इसे आप स्मूदी या गुनगुने पानी में मिलाकर ले सकते हैं। साथ ही इसे फलों और सलाद पर छिड़ककर भी सेवन किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- अच्छी सेहत के लिए अपने बच्चों को जरूर सिखाएं ये 6 आदतें, जीवनभर मिलेगा फायदा
अदरक और लहसून- Ginger And Garlic
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र स्वस्थ रखने और सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं। लहसून में प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं।
दही और हल्दी- Curd And Turmeric
दही और हल्दी दोनों ही चीजें आपकी किचन में जरूर मौजूद होनी चाहिए। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन की समस्या नहीं होने देते हैं। सर्दी-खांसी या घाव होने पर हल्दी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो गट हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं।
नारियल तेल- Coconut Oil
घी और तेल तो ज्यादातर सभी घरों में मौजूद होता है, लेकिन इसी तरह नारियल तेल भी किचन में जरूर होना चाहिए। यह हेल्दी फैट्स का बेहतरीन सोर्स है, जो हार्मोन प्रोडक्शन और मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने में मदद करता है। इसे आप खाना तैयार करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही नारियल तेल त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Healthy Diet: भोजन के साथ कच्चा प्याज खाने से मिलते हैं ये 6 जबरदस्त लाभ, प्याज में होते हैं कई पोषक तत्व
मेथी दाना- Fenugreek Seeds
मेथी दाना एक महत्वपूर्ण मसाला है जिसे ज्यादातर सभी व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। यह इंसुलिन लेवल बैलेंस करने और हार्मोन प्रोडक्शन कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके सेवन से वजन कंट्रोल करने और झड़ते बालों की समस्या कम करने में मदद मिलती है।
इस लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
Read Next
टॉन्सिल्स की वजह से गले के दर्द और सूजन हो रही है, तो राहत पाने के लिए डाइट में करें ये 5 बदलाव
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version