Doctor Verified

सनबर्न होने पर लगाएं किचन में मौजूद ये 5 चीजें, टैनिंग से मिलेगा छुटकारा

हमारे किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो सनबर्न और टैनिंग के लिए फायदेमंद होती हैं। जानें इसके फायदों और इस्तेमाल के तरीके।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सनबर्न होने पर लगाएं किचन में मौजूद ये 5 चीजें, टैनिंग से मिलेगा छुटकारा

Natural Ingredients To Remove Tanning: गर्मियां शुरू होने के साथ ही स्किन प्रॉब्लम्स भी शुरू हो जाती हैं। इस दौरान कई लोगों को स्किन एलर्जी और स्किन इंफेक्शन हो जाता है। लेकिन ऐसे में टैनिंग और सनबर्न की समस्या होना सबसे आम है। अगर आप कुछ देर के लिए भी रोज धूप में निकलते हैं, तो इससे आपको टैनिंग और सनबर्न हो सकता है। अब रोज पार्लर जाकर टैनिंग के लिए ट्रीटमेंट लेना तो संभव नहीं। ऐसे में आप किचन में मौजूद नेचुरल इंग्रेडिएंट्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको सनबर्न और टैनिंग दोनों से राहत मिलेगी। इन चीजों के बारे में बताते हुए आयुर्वेदिक और गट हेल्थ एक्सपर्ट डॉ डिंपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इनके बारे में।

sunburn

सनबर्न और टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये 5 चीजें- Ingredients To Reduce Tanning and Sunburn

बेसन- Gram Flour

बेसन त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है। यह स्किन से डेड सेल्स निकालकर टैन लाइंस को क्लीन करता है। इसे आप फेस वॉश, स्क्रब या फेस मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें दूध, दही या गुलाब जल मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

टमाटर- Tomato Juice

टमाटर का रस भी सनबर्न और टैनिंग हटाने में मदद कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। टमाटर के रस को आप फेस मास्क बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे टोनर और फेस स्क्रब करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें लैवेंडर ऑयल के 3 फेस पैक

नींबू का रस- Lemon Juice

नींबू के रस को आप किसी भी फेस मास्क में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें नेचुरल ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं, ये गुण त्वचा से टैनिंग हटाने में मदद करते हैं। इससे स्किन क्लीन और ग्लोइंग बनती है। इसके इस्तेमाल से सूरज की किरणों से हुए डैमेज हील होते हैं और टैनिंग कम होती है। इसे आप किसी फेस मास्क बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

खीरे का रस- Cucumber Juice

टैनिंग हटाने के लिए आप खीरे का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें नेचुरल कूलिंग के गुण पाए जाते हैं, जिससे सनबर्न और टैनिंग दोनों से राहत मिलती है। खीरे का रस को आप टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, इसे फेस मास्क बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। 

हल्दी- Turmeric

त्वचा की समस्याओं के लिए हल्दी लंबे समय से इस्तेमाल हो रही है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा में निखार लाने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से सनबर्न और टैनिंग दोनों से राहत मिलती है। इसे आप फेस मास्क में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर घी और हल्दी लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

इन बातों का रखें ख्याल

  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको स्किन प्रॉब्लम्स हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर इनका इस्तेमाल करें। 
  • अगर इनमें से कोई भी चीजों इरिटेट करती है, तो तुरंत उसका इस्तेमाल करना छोड़ दें।
  • बाहर जाने से पहले अच्छे से संस्क्रीन लगाना न भूलें. साथ ही खुद को अच्छे से कवर करके ही बाहर जाएं। 
  • इन सभी चीजों को कच्चा दूध या दही के साथ मिलाकर ही लगाएं। क्योंकि इसके इस्तेमाल से चेहरे पर निखार बना रहता है।

Read Next

Beard Burn: पुरुष पार्टनर के कारण आपको हो सकती है बीयर्ड बर्न की समस्या, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

Disclaimer