टैनिंग दूर करने के लिए इस्तेमाल करें किचन में मौजूद ये 5 चीजें, दाग-धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

How To Remove Tan: गर्मियों में धूप के संपर्क में ज्यादा आने से हमें टैनिंग होने लगती है। जानें इससे डील करने के लिए कुछ प्राकृतिक चीजें।  
  • SHARE
  • FOLLOW
टैनिंग दूर करने के लिए इस्तेमाल करें किचन में मौजूद ये 5 चीजें, दाग-धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा


Best Kitchen Ingredients To Remove Tanning: गर्मियों के दौरान त्वचा को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि वातावरण में तापमान बढ़ने से त्वचा की समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। इस दौरान सनबर्न, स्किन एलर्जी, स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं ज्यादा होती हैं। लेकिन जो समस्या गर्मियों में सबसे ज्यादा परेशान करती है, वो है टैनिंग की समस्या। अब टैनिंग हटाने के लिए रोज पार्लर ट्रीटमेंट लेना तो संभव नहीं। लेकिन अगर आप प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करते हैं, तो आप इस समस्या से जल्दी राहत पा सकते हैं। ये चीजें हमारे किचन में ही मौजूद होती हैं, जिन पर अक्सर हमारा ध्यान नहीं जा पाता। आइये इस लेख के माध्यम से इन चीजों के बारे में।

TAN

टैनिंग हटाने के लिए इस्तेमाल करें किचन में मौजूद ये चीजें- Kitchen Ingredients To Remove Skin Tanning

हल्दी- Turmeric

त्वचा की समस्याओं के लिए हल्दी का इस्तेमाल लंबे समय से हो रहा है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह त्वचा की रंगत सुधारने में भी मदद करती है। इसे आप टैनिंग हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को टैनिंग वाले हिस्सों पर लगाएं। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क देखें। 

टमाटर- Tomato

टमाटर में टैनिंग हटाने वाले प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा की रंगत धीरे-धीरे निखरने लगती है। इस्तेमाल करने के लिए टमाटर को दो हिस्सों में काटें। एक हिस्से पर चावल का आटा लगाएं। इसे चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें। करीब 5-10 मिनट मसाज करें और सूखने के बाद धो लें।

इसे भी पढ़ें- धूप से हाथों की त्वचा हो गई है काली, तो लगाएं किचन की ये 5 सामग्रियां, टैनिंग से मिलेगा छुटकारा

आलू- Potato

टैनिंग हटाने के लिए आलू का रस बेहद असरदार माना जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच आलू के रस में 1 चम्मच बेसन मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। आलू टैनिंग दूर करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स और डल स्किन की समस्या भी कम होती है। 

बेसन- Gram Flour

बेसन में बारीक कण पाए जाते हैं, जो चेहरे की गंदगी साफ करने में मदद करते हैं। बेसन चेहरे की रंगत सुधारने में भी मदद करता है। यह चेहरे पर लिए नेचुरल फाउंडेशन की तरह काम करता है। टैनिंग हटाने के लिए आप बेसन में कच्चा दूध मिलाकर भी लगा सकते हैं। सूखने के बाद  सादे पानी से चेहरा धो लें।

इसे भी पढ़ें- टैनिंग ने खराब कर दिया चेहरा? रातभर में टैन हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

दही- Curd

टैनिंग दूर करने के लिए दही एक अच्छा विकल्प है। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करता है। दही इस्तेमाल करने के लिए आप नहाने से पहले दही से फेस मसाज कर सकते हैं। इसके अलावा, दही में बेसन और हल्दी मिलाकर लगाने से चेहरे पर निखार भी आने लगेगा। 

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इनके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या डबल क्लींजिंग करने से एक्ने होते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer