चिलचिलाती धूप और गर्मी में टैनिंग की समस्या थोड़ी आम हो जाती है। इससे त्वचा का रंग सामान्य से हटकर डार्क हो जाता है, जो कई बार आपको लुक को भी प्रभावित कर सकता है। इससे राहत पाने के लिए लोग बाजार से खरीदी हुई कैमिकल युक्त क्रीम और मास्क लगाते हैं। टैनिंग को दूर करने के लिए आप घर पर सफेद हल्दी और कॉफी से बना फेस मास्क लगा सकते हैं। इससे चेहरे साफ होता है और डार्क स्किन से भी राहत मिलती है। चलिए सर्जरी में बैचलर्स डिप्लोमा करने वाली डॉ. शिरीन फातिमा से जानते हैं इस मास्क को बनाने का तरीका।
कैसे बनाएं फेस मास्क
- इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको सबसे पहले सफेद हल्दी को तवे पर रोस्ट करना है।
- इसके बाद एक कटोरी लेनी है और इसमें सफेद हल्दी और आधा चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं।
- अब आपको इसके उपर एक चम्मच ब्राउन शुगर डालनी है दो चम्मच दही मिलानी है।
- आप चाहें तो इसमें उपर से नींब रस की दो से तीन बूंदें डाल सकते हैं।
- इसके बाद इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर इसका एक पेस्ट बना लें।
View this post on Instagram
पूरी शरीर पर लगा सकते हैं
एक्सपर्ट के मुताबिक सफेद हल्दी और कॉफी से बने इस मास्क को आप शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगा सकते हैं। इस मास्क को आप अंडरआर्म्स या फिर पेट के उपरी हिस्से पर भी लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए आम मास्क की तरह ही कुछ मिनट के लिए सूखने दें। अच्छे से सूख जाने के बाद आप साफ पानी से चेहरे को धो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए घर पर बनाएं चारकोल फेस स्क्रब, मिलेगा निखार
टैनिंग से बचने के तरीके
- सन टैनिंग से बचने के लिए आपको तेज धूप में निकलने से बचना चाहिए।
- अगर आप धूप में निकल रहे हैं तो ऐसे में बिना सनस्क्रीन लगाए धूप में न निकलें।
- धूप में निकलने से पहले आप टोपी और चश्मे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इससे बचने के लिए आपको फुल बाजू के कपड़े पहनने चाहिए और खुद को हाइ़़ड्रेट रखना चाहिए।