Anti Ageing Ingredients That Can Be Easily Found In Kitchen: उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियों होने के साथ स्किन काफी ढ़ीली भी हो जाती है। इस कारण कई बार उम्र से ज्यादा चेहरा दिखने लगता है। अक्सर लोग बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए, तो राहत देते हैं। लेकिन थोड़े समय के बाद ही स्किन पहले जैसे हो जाती है। ऐसे में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये चीजें नैचुरल होने के साथ झुर्रियां, दाग-धब्बे और पिंपल्स की समस्या को कम करती हैं। साथ ही इन चीजों के इस्तेमाल से महीन रेखाओं की समस्या से भी छुटकारा मिलता हैं। आइए जानते हैं किचन में मौजूद इन चीजों का बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें।
1. अंडा और नींबू का रस
कई बार बढ़ती उम्र के साथ स्किन लटकने और दाग-धब्बे की भी परेशानी हो जाती है। ऐसे में अंडा और नींबू का रस लगाने से इस समस्या में फायदा होगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 अंडे का सफेद भाग और 1 चम्मच नींबू का रस लेकर मि8ण तैयार करें। अब इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। इस मिश्रण में मौजूद अंडा में प्रोटीन स्किन को टाइट करता है और नींबू दाग-धब्बों से छुटकारा देता है।
2. चीनी और शहद
बढ़ती उम्र के कारण स्किन पर काफी ब्लैकहैड्स की समस्या हो जाती है, जिस कारण स्किन का ग्लो काफी कम हो जाता है। ऐसे में 1 चम्मच चीनी में 1 चम्मच शहद को लेकर मिश्रण बनाए। अब इस मिश्रण को हाथ पर लेकर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
इसे भी पढ़ें- पार्लर जैसे निखार के लिए हल्दी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, मिलेगा नेचुरल ग्लो
3. चाय पत्ती और अदरक
स्किन को चमकदार और टाइट करने के लिए 1 कप पानी रखें। इसमें थोड़ी सी चाय पत्ती और अदरक को डालकर कुछ देर उबालें। ठंडा होने पर इसे कॉटन की सहायता से पूरे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ऐसा करने से स्किन में कसावट आने के साथ बढ़ती उम्र के कई लक्षणों से राहत मिलेगी।
4. केला और जैतून का तेल
केला और जैतून का तेल उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने के साथ स्किन को लंबे समय तक मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। इसका उपयोग करने के लिए 1 मैश किया हुआ केले में 1 चममच ऑलिव ऑयल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। केले में पोटेशियम, जिंक और विटामिन ए, बी, सी और ई पाया जाता है, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को दूर करने में मदद करने के साथ स्किन को मुलायम भी बनाता है।
उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने के लिए किचन में मौजूद इन चीजों का उपयोग किया जा सकता हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik