Anti Aging Ubtan For Fine Lines And Wrinkles: महीन रेखाएं, झुर्रियां और ढीली त्वचा, उम्र बढ़ने के ये सभी लक्षण हमारे चेहरे पर नजर आते हैं। ये लक्षण चेहरे पर नजर आने से नेचुरल ग्लो कम होने के साथ आत्मविश्वास भी कमजोर होता हैं। आज के समय में पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण, गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल और तनाव की वजह से इस तरह के लक्षण स्किन पर काफी पहले ही नजर आने लगते हैं। इस तरह के लक्षण नजर आने पर स्किन समय पर पहले ही बूढा लगने लगती है और उम्र भी काफी ज्यादा लगती हैं। बहुत से लोग फाइन-लाइन्स और रिंकल्स को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में फाइन-लाइन्स और रिंकल्स को दूर करने के लिए घर पर ही उबटन बनाएं जा सकते हैं। ये उबटन नैचुरल होने के साथ स्किन को पोषण भी देते हैं। इन उबटन को लगाने से स्किन को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता हैं। आइए जानते हैं फाइन-लाइन्स और रिंकल्स को दूर करने के लिए उबटन कैसे बनाएं।
1. बादाम और नींबू का रस का उबटन
सामग्री
2 चम्मच- बादाम का पाउडर
1 चम्मच- बेसन
1- एग व्हाइट
1 चम्मच- नींबू का रस
बादाम और नींबू का रस का उबटन बनाने का तरीका
बादाम और नींबू का रस का उबटन बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस पेस्ट को ऊंगलियों की सहायता से चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये उबटन चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ फाइन-लाइन्स और रिंकल्स को दूर करता हैं।
टॉप स्टोरीज़
2. बेसन और दूध का उबटन
सामग्री
2 चम्मच-बेसन
1 चम्मच- दूध-
1 चम्मच- शहद
बेसन और दूध का उबटन बनाने का तरीका
बेसन और दूध का उबटन बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। ये उबटन स्किन को टाइट करने के साथ ग्लोइंग भी बनाता हैं। इस उबटन को लगाने से दाग-धब्बे भी कम होते हैं।
इसे भी पढ़ें- घर पर चेहरे के लिए उबटन कैसे बनाएं? जानें 3 होममेड उबटन, जिन्हें रोज इस्तेमाल कर सकते हैं आप
3. केला, एलोवेरा और बादाम का उबटन
सामग्री
1 मैश- केला
1 चम्मच- एलोवेरा जेल
1 चम्मच- बादाम पाउडर
केला, एलोवेरा और बादाम का उबटन बनाने का तरीका
केला, एलोवेरा और बादाम का उबटन बनाने के लिए सभी चीजों को फेंट कर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को साफ पानी से धोएं। ये उबटन फाइन-लाइन्स और रिंकल्स को कम करने के साथ स्किन को टाइट करता है।
फाइन-लाइन्स और रिंकल्स को कम करने के लिए ये उबटन लगाए जा सकते हैं। हालांकि, स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik