
Almond Ubtan For Glowing Skin: आज के समय में मुलायम, ग्लोइंग और निखरी त्वचा सभी को पसंद होती है। लेकिन कई बार पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण, तनाव और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन का नेचुरल ग्लो कम हो जाता है और दाग-धब्बे भी हो जाते हैं। अक्सर लोग इन समस्याओं को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए बादाम का उबटन लगाया जा सकता है। सदियों से बादाम का उबटन घरों में इस्तेमाल किया जाता रहा हैं। ये स्किन को अंदरूनी तौर पर पोषण देने के साथ स्किन को चमकदार बनता है। बादाम में मौजूद विटामिन ई डेड स्किन को साफ करने के साथ स्किन की रंगत में निखार लाता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बादाम का उबटन कैसे बनाएं।
1. बादाम और शहद का उबटन
सामग्री
1 चम्मच- बादाम का पाउडर
1 चम्मच- चंदन का पाउडर
1 चम्मच- शहद
1 चम्मच- कच्चा दूध
बादाम और शहद का उबटन बनाने का तरीका
बादाम और शहद का उबटन बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इस उबटन को गर्दन पर भी लगा सकते हैं। इसके बाद इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद पानी से वॉश करें। ये उबटन लगाने से स्किन ग्लोइंग बनने के साथ दाग-धब्बे भी दूर होंगे।

2. बादाम और मुल्तानी मिट्टी का उबटन
सामग्री
1 चम्मच- बादाम पाउडर
1 चम्मच- मुल्तानी पाउडर
2 चम्मच- गुलाब जल
बादाम और मुल्तानी मिट्टी का उबटन बनाने का तरीका
बादाम और मुल्तानी मिट्टी का उबटन बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। उसके बाद 20 मिनट के बाद वॉश करें। ये उबटन स्किन से ऑयल अब्जॉर्व करके स्किन को चमकदार बनाता है। ये उबटन ऑयली स्किन वाले आसानी से लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए लगाएं हल्दी से बने ये 3 फेस मास्क, फाइन लाइन्स भी होंगी कम
3. बादाम और बेसन का उबटन
सामग्री
1 चम्मच- बादाम पाउडर
1 चम्मच- बेसन
2 चम्मच- दूध
बादाम और बेसन का उबटन बनाने का तरीका
बादाम और बेसन का उबटन बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से रब करें। 10 मिनट के बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये उबटन डेड स्किन को हटाने के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाता है और दाग-धब्बों को दूर करता हैं।
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए बादाम के ये उबटन लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version