आमतौर पर प्याज का सेवन हम दाल और सब्जियों को स्वादिष्ठ बनाने के लिए करते हैं। कुछ लोग प्याज का सेवन सलाद के रूप में भी करते हैं। तमाम लोग ऐसे भी जो बिना प्याज के भोजन नहीं करते हैं। लेकिन, शायद उन्हें भी इस गुणकारी प्याज के बारे में पता नहीं होगा। भोजन के साथ कच्ची प्याज का सेवन कई तरह से फायदेमंद होती है।
दरअसल, प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसमें विभिन्न विटामिन, खनिज और कई प्रकार के यौगिक होते हैं जो स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए दिखाया गया है। वास्तव में, प्याज के औषधीय गुणों को प्राचीन काल से मान्यता मिली है। प्याज को सिरदर्द, हृदय रोग और मुंह के घावों के उपचार के लिए उपयोग में लाया जाता रहा है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए सब्जियों का सेवन करना महत्वपूर्ण है। खुद को फिट व रोग मुक्त रखने के नियमित रूप से सब्जियों का सेवन करना चाहिए। यह कई जरूरी पोषक तत्वों का स्रोत हैं। सब्जियां कुछ जीर्ण रोगों का खतरा कम करती हैं। सब्जियां शरीर के स्वास्थ्य और रखरखाव के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करती हैं। आइए जानते हैं भोजन के साथ कच्चा प्याज सेवन करने के क्या लाभ हैं?
भोजन के साथ कच्चा प्याज खाने के फायदे
1. कैंसर से बचाती है प्याज
एशिया पेसिफिक जर्नल ऑफ़ क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी में 2019 के अध्ययन में पाया गया था कि नियमित रूप से प्याज जैसे एलियम सब्जियों का सेवन करने से पेट के कैंसर को रोका जा सकता है। नियमित रूप से एक कप कटा हुआ प्याज खाने से लगभग 13.11% एक वयस्क द्वारा अनुशंसित विटामिन सी प्राप्त होता है। एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में, यह विटामिन मुक्त कण यौगिकों से मुकाबला करने में मदद करता है जिनके संबंध कैंसर से हैं।
2. हृदय स्वस्थ रखती है प्याज
प्याज में मौजूद फ्लेवोनोइड्स शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और थायोसल्फेट को रक्त की स्थिरता बनाए रखने के लिए जाना जाता है क्योंकि वे रक्त को पतला बनाते हैं। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।
3. एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है प्याज
प्याज एंटीऑक्सिडेंट का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। वास्तव में, उनमें फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट की 25 से अधिक विभिन्न किस्में होती हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट ऑक्सीकरण को रोकते हैं, यह एक प्रक्रिया है जो कैंसर, मधुमेह और हृदय रोग जैसी बीमारियों को बढ़ावा देती है।
4. हड्डियों के लिए फायदेमंद है प्याज
अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) के अनुसार, सिर्फ एक प्याज में 25.3 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। कैल्शियम मजबूत हड्डियों को बनाए रखने में मदद करता है, इसलिए अपने सलाद में प्याज जोड़ने से हड्डियों का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि प्याज ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने, एंटीऑक्सीडेंट के स्तर को बढ़ाने और हड्डियों के नुकसान को कम करने में मदद करते हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस को रोका जा सकता है और हड्डियों के घनत्व को बढ़ावा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: सेहतमंद रहना है तो रोजाना खाएं प्याज, मिलेंगे 10 स्वास्थ्य लाभ
5. बेहतर त्वचा और बालों के लिए
प्याज में विटामिन ए, सी और के, पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने में मदद करता है और आपको हानिकारक यूवी किरणों से भी बचाता है। विटामिन सी के एक अच्छे स्रोत के रूप में, प्याज कोलेजन के निर्माण और रखरखाव का समर्थन कर सकता है, जो त्वचा और बालों को संरचना प्रदान करता है।
इसे भी पढ़ें: क्या देर से कटी हुई प्याज को खाना वाकई आपको बीमार बना सकता है? जानें प्याज से जुड़े मिथकों की सच्चाई
6. ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है प्याज
प्याज खाने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, जो विशेष रूप से मधुमेह वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। प्याज में पाए जाने वाले विशिष्ट यौगिकों, जैसे क्वेरसेटिन और सल्फर यौगिकों में मधुमेह विरोधी प्रभाव होते हैं।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi