Benefits Of Eating Green Coriander In Winter: सर्दियों में किचन में बनने वाली अधिकतर हर सब्जी में हरा धनिया डाला जाता है। हरा धनिया खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर को कई फायदे भी देता हैं। हरे धनिये में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन डी। इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। इसमें मौजूद सोडियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ हार्ट को भी हेल्दी रखता है। हरा धनिया के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता हैं। हरा धनिया सर्दियों में बाजार में काफी मिलता है। इसे सब्जी में डालने के साथ आटे, चटनी या परांठे में भी मिलाकर खाया जा सकता हैं। इसके सेवन से संक्रमण से बचाव होता है और मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में हरा धनिया खाने के फायदों के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
डायबिटीज को कंट्रोल करें
सर्दी में हरे धनिए के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हरे धनिए के सेवन से शरीर में मौजूद एंजाइम डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखते हैं। सर्दी में हरे धनिए की चटनी या सब्जी में मिलाकर इसे खाया जा सकता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
सर्दी में हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में सर्दी में हरे धनिए के सेवन से शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने के साथ हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता हैं। हरे धनिए के सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
इम्यूनिटी मजबूत करें
सर्दी में मौसमी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में हरे धनिए के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। हरे धनिए में मौजूद विटामिन सी मौसमी संक्रमण को कम करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में जुकाम होने पर क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
सर्दी में हरे धनिए के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। हरे धनिए में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है,जो अपच, गैस, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या से राहत देता हैं। हरे धनिए के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होने के साथ खाना ठीक से पचता है।
वजन कम करने में मददगार
अगर आप भी सर्दियों में वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो डाइट में हरे धनिए को अवश्य शामिल करें। हरे धनिए में एंटीओबेसिटी गुण होते हैं, जो तेजी से वजन को कम करने के साथ बैली फैट को भी कम करते हैं। हरा धनिया शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखता है।
सर्दियों में हरा धनिया खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik