Doctor Verified

रात को गुनगुने पानी के साथ लें धनिया और मेथी के बीजों का पाउडर, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

धनिया और मेथी, पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अक्सर लोग मसाले के रूप में इनका उपयोग करते हैं। लेकिन आप चाहें तो धनिया और मेथी के बीजों के पाउडर को गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं। जानें, इसके फायदे-
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को गुनगुने पानी के साथ लें धनिया और मेथी के बीजों का पाउडर, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Dhaniya or Methi Powder ke Fayde: भारतीय घरों में धनिया और मेथी के बीजों का उपयोग मसाले के रूप में किया जाता है। ये विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए धनिया और मेथी के बीजों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग वजन घटाने और स्वस्थ रहने के लिए धनिया और मेथी के बीजों की ड्रिंक (Dhaniya or Methi Drink) पीते हैं। लेकिन आप चाहें तो धनिया और मेथी के बीजों के पाउडर (Dhaniya or Methi Seeds Powder) का सेवन भी कर सकते हैं। रोज रात को गुनगुने पानी के साथ धनिया और मेथी के बीजों का पाउडर लेने से कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रात को गुनगुने पानी के साथ धनिया और मेथी के बीजों का पाउडर लेने के फायदे (Dhaniya or Methi ke Powder ke Fayde)-

रात को गुनगुने पानी के साथ धनिया और मेथी का पाउडर खाने के फायदे- Dhaniya or Methi Powder Benefits at Night in Hindi

 weight-loss-powder-inside

1. वेट लॉस में मददगार

आजकल मोटापा एक आम समस्या बन गई है। अगर आपका वजन भी ज्यादा है, तो आप वजन घटाने के लिए धनिया और मेथी के बीजों का पाउडर ले सकते हैं। धनिया और मेथी के बीजों का पाउडर वेट लॉस में मददगार हो सकता है। वजन घटाने के लिए आप रोज रात को गुनगुने पानी के साथ धनिया और मेथी के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इससे फैट यानी चर्बी को बर्न करने में मदद मिलती है।

2. कब्ज से छुटकारा दिलाए

खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसकी वजह से आपको गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो रात को गुनगुने पानी के साथ धनिया और मेथी के बीजों का पाउडर लेना फायदेमंद हो सकता है। रात को धनिया और मेथी के बीजों का पाउडर लेने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इससे रोज सुबह पेट आसानी से साफ होता है। धनिया और मेथी के बीजों का पाउडर मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

इसे भी पढ़ें- रात को गुनगुने पानी के साथ लें जीरा सौंफ और अजवाइन का पाउडर, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

3. शरीर को डिटॉक्स करे

आजकल स्वस्थ रहने के लिए लोग समय-समय पर शरीर को डिटॉक्स करते हैं। इसके लिए अलग-अलग तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। अगर आपको भी शरीर को डिटॉक्स करना है तो आप धनिया और मेथी का पाउडर ले सकते हैं। रात को धनिया और मेथी के बीजों का पाउडर लेने से शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाएंगे। धनिया और मेथी पाउडर लेने से सारे विषाक्त पदार्थ और गंदगी निकल जाती है।

4. ब्लड शुगर लेवल बैलेंस रखे

आजकल डायबिटीज रोगियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो इससे डायबिटीज रोग होता है। डायबिटीज कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। इसलिए ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस में रखना जरूरी होता है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए आप रात को धनिया और मेथी के बीजों का पाउडर ले सकते हैं। इससे खून में शुगर का अवशोषण कम होगा और डायबिटीज के लक्षणों से भी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- खाली पेट जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

5. मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करे

धनिया और मेथी के बीजों में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। फाइबर पाचन-तंत्र को मजबूत बनाता है। अगर आप रात को धनिया और मेथी के बीजों का पाउडर लेंगे, तो इससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद मिलेगी। मेटाबॉलिज्म के बूस्ट होने से कई बीमारियों से बचाव होगा और वजन भी कंट्रोल में रहेगा।
आप भी रात को गुनगुने पानी में धनिया और मेथी के बीजों का पाउडर ले सकते हैं। लेकिन, मेथी की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए इसका उपयोग कम मात्रा में करें। इसके अलावा, अगर आपको कोई बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह पर ही धनिया और मेथी के पाउडर का सेवन करें।

Read Next

50 की उम्र के बाद न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान

Disclaimer